{"_id":"6a4c1684e82f84b2fc0c0163","slug":"driver-found-dead-on-the-road-probe-demanded-lucknow-news-c-13-lko1070-1815587-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सड़क पर मृत मिला चालक, जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सड़क पर मृत मिला चालक, जांच की मांग
Tue, 07 Jul 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। गोसाईंगंज के पंचसरा गांव के पास सोमवार सुबह सीतापुर के सिधौली रसूलपुर गांव निवासी चालक विनीत (22) मृत मिले। उनके भाई मनीष ने पुलिस से विनीत के दोस्तों से पूछताछ की मांग की है।
मनीष ने बताया कि विनीत उरई में एक अधिकारी की कार चलाते थे। वह अधिकारी के सुशांत गोल्फ सिटी की अवध विहार कॉलोनी सेक्टर-नौ में निर्माणाधीन मकान की देखरेख कर रहे थे। रविवार को उनके दोस्त राहुल और अंकुल उनसे मिलने आए। तीनों बाइक से घूमने निकले। देर रात विनीत दोस्तों को घर छोड़ने के बाद उन्हीं की बाइक से निकल गए। सोमवार सुबह वह पुलिस को पंचसरा गांव के पास सड़क किनारे मृत मिले। मनीष ने भाई की मौत संदिग्ध बताई। नाक से खून निकल रहा था पर शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। पुलिस का दावा है कि तेज रफ्तार बाइक मोड़ पर पेड़ से टकराने से विनीत की मौत हुई। इंस्पेक्टर डीके सिंह ने बताया कि घरवालों ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।