फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Driver arrested for beating up a Home Guard after being stopped for driving from the opposite direction

Lucknow News: विपरीत दिशा से आ रही कार को रोकने पर चालक ने होमगार्ड को पीटा, गिरफ्तार

Mon, 06 Jul 2026 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 06 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Driver arrested for beating up a Home Guard after being stopped for driving from the opposite direction
वायरल वीडियो की फुटेज।
राजाजीपुरम। बाजारखाला में शनिवार रात विपरीत दिशा से आ रही कार को रोकने पर चालक ने होमगार्ड को पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। होमगार्ड की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी क खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसकी कार भी सीज कर दी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि होमगार्ड हामिद अली हैदरगंज तिराहे पर यातायात का संचालन करा रहे थे। रात आठ बजे के करीब उन्होंने विपरीत दिशा से आ रही कार को रोका। इससे नाराज होकर कार चालक काकोरी के वादरखेड़ा निवासी वैभव ने हामिद से गाली-गलौज की। विरोध पर वैभव ने उन्हें सड़क पर धक्का देकर पीटा। लोगों ने बीच-बचाव किया। वहीं, आरोपी वहां से भाग निकला। इस बीच किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हामिद को अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया। फिर उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने उसी रात वैभव को गिरफ्तार किया। उसकी कार भी सीज कर दी गई। पूछताछ में वैभव ने बताया कि उसका भाई अस्पताल में भर्ती है। इस कारण वह तनाव में था। उसने आरोप लगाया कि होमगार्ड ने उसके भाई पर टिप्पणी की थी। इसलिए मारपीट हुई।

वायरल वीडियो की फुटेज।

वायरल वीडियो की फुटेज।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed