फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Driver accused of culpable homicide arrested

Lucknow News: गैर इरादतन हत्या का आरोपी चालक गिरफ्तार

Thu, 26 Jun 2025 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Driver accused of culpable homicide arrested
लखनऊ। निशातगंज स्थित लखनऊ स्वच्छता अभियान के कूड़ाघर में सुपरवाइजर की मौत के मामले में आरोपी चालक को महानगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीतापुर के केसरीगंज लहरपुर निवासी रवि शंकर बाजपेयी को गैर इरादतन हत्या के आरोप में पकड़ा गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश कुमार मिश्र के मुताबिक लखनऊ स्वच्छता अभियान के कूड़ाघर में सुपरवाइजर राजू वर्मा का शव 20 जून को मिला था। उसकी पत्नी ने सुपरवाइजर अमित रावत के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप है कि घटना के दो दिन पहले दोनों में मार-पीट हुई थी। तब अमित ने राजू को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने छानबीन के दौरान रवि शंकर से पूछताछ की। उसने बताया कि 19 जून की रात वह हुक लोडर वाहन को आगे-पीछे कर रहा था। इसी दौरान राजू गाड़ी की चपेट में आ गए थे। पुलिस के मुताबिक कूड़ाघर में राजू के मौजूद होने के बावजूद रवि ने लापरवाही बरती, जिससे उसकी जान चली गई। घटना के बाद रवि गाड़ी लेकर भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed