{"_id":"613914bb8ebc3e494c7dfa50","slug":"dri-take-many-customs-officers-on-its-radar-lucknow-news-lko5946851101","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर नौ किलो सोने की तस्करी के मामले में कई कस्टमकर्मी राडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट पर नौ किलो सोने की तस्करी के मामले में कई कस्टमकर्मी राडार पर
विज्ञापन
सोने की तस्करी के मामले में डीआरआई की टीम ने कस्टम विभाग के कई कर्मचारियों को लिया राडार पर। (फोटो
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्टम विभाग के कुछ कर्मचारी ठेके पर एयरपोर्ट से तस्करी का सोना बाहर निकलवा रहे हैं। यह खुलासा डीआरआई ने किया है।
डीआरआई पिछले एक महीने से इस गिरोह पर निगरानी रख रही थी। इसके बाद कस्टम विभाग के हवलदार को गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा कस्टम विभाग के कई कर्मचारी डीआरआई के राडार पर हैं। उधर, डीआरआई पता लगा रही है कि हवलदार ने और कितने अवैध कंसाइनमेंट पास कराए हैं।
हवलदार के गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं। इस जांच की आंच कस्टम विभाग के कुछ बड़े कर्मियों तक भी पहुंच सकती है।
जानकारी के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रियाद से आए एक तस्कर के पास से नौ किलो सोना पकड़ा गया था। इसकी कीमत लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये है।
पड़ताल में पता चला कि तस्करी में कस्टम विभाग के कुछ कर्मी भी शामिल हैं। इसके बाद डीआरआई की टीम ने कस्टम विभाग के कई कर्मियों के नंबर सर्विलांस पर लिए तो सच सामने आ गया।
सूत्रों का कहना है कि मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किए गए कस्टम के हवलदार के अलावा एयरपोर्ट पर लगे कस्टम विभाग के कुछ और कर्मियों की भूमिका के बारे भी जानकारी मिली है।
इसकी जानकारी कस्टम विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है। इन कर्मियों के खिलाफ कस्टम विभाग कार्रवाई कर सकता है। वहीं, कस्टम विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि कुछ कर्मियों के बारे में शिकायत मिली थी।
विज्ञापन
इसके बाद डीआरआई से कार्रवाई का अनुरोध किया था। क्योंकि कस्टम विभाग के पास फोन टैपिंग या सर्विलांस की पॉवर नहीं है।