फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dr. Sania gave maximum suggestions in country

कोरोना काल में परामर्श देने में डॉ. सानिया देशभर में सबसे आगे, केजीएमयू की चिकित्सक को बड़ी उपलब्धि, मोहाली में किया गया सम्मानित

Sat, 05 Jun 2021 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Dr. Sania gave maximum suggestions in country
डा. सानिया।
लखनऊ। कोरोना काल मेें केजीएमयू की डॉ. सानिया रऊफ ने ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से देशभर में सबसे ज्यादा मरीजों को परामर्श दिया है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें मोहाली के सीडैक संस्थान के 33वें स्थापना दिवस पर विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि डॉ. सानिया ने केजीएमयू के ई-संजीवनी पोर्टल पर 50 हजार मरीजों को परामर्श दिया है। यह संख्या पूरे देश में सबसे ज्यादा है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक रोजाना आने वाले फोन के आधार पर यह संख्या निकाली गई है। केजीएमयू के अन्य डॉक्टरों के साथ मिलकर डॉ. सानिया ने कुल एक लाख 50 हजार लोगों को परामर्श दिया है। उन्हें नीति आयोग के सदस्य और जेएनयू के चांसलर डॉ. वीके सारस्वत और सीडीएसी मोहाली के निदेशक पीके खोसला ने सम्मानित किया। केजीएमयू के कुलपति ले. जनरल बिपिन पुरी ने इस उपलब्धि पर डॉ. सानिया को बधाई दी है। टेलीमेडिसिन सेवा की प्रभारी डॉ. शीतल वर्मा ने बताया कि संस्थान के चिकित्सा अधिकारी रोजाना करीब 1500 और हर महीने 14 हजार मरीजों को परामर्श देते हैं। इस सेवा को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

टेलीमेडिसिन से ज्यादा ई-संजीवनी को वरीयता
कोरोना काल में ई-संजीवनी के साथ ही टेलीमेडिसिन सेवा शुरू की गई। हालांकि, सामान्य दिनों के मुकाबले 10 फीसदी मरीज भी इसका लाभ नहीं उठा पा रहे थे। वहीं, ई-संजीवनी पोर्टल को ज्यादा पसंद किया गया। केजीएमयू में सामान्य दिनों में ओपीडी का आंकड़ा 10 हजार के करीब होता है। ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से फोन के साथ ही वीडियो कॉल की सुविधा भी दी जा रही है। इसका फायदा उठाने के लिए सबसे पहले प्ले स्टोर से ई-संजीवनी एप को इंस्टॉल किया जाता है। पेशेंट रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके मोबाइल नंबर डालकर इस पर आए ओटीपी को डालकर रजिस्टर्ड किया जाता है। एमएमएस के माध्यम से नोटिफिकेशन मिलने पर लॉगइन कर अपनी बारी आने पर डॉक्टर को दिखाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed