{"_id":"60a56f328ebc3e138055907b","slug":"dr-roshan-jacob-reach-gosaigang-and-mohanlalganj-lko-city-news-lko5787409178","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्षण दिखने पर तत्काल दवा उपलब्ध कराए मेडिकल टीम ः डॉ. रोशन जैकब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्षण दिखने पर तत्काल दवा उपलब्ध कराए मेडिकल टीम ः डॉ. रोशन जैकब
विज्ञापन
राजधानी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोकने के लिए प्रभारी अधिकारी डॉ. रोशन जैकब लगातार निरीक्षण कर रही हैं।
बुधवार को उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोर्साइंगंज, ग्राम पंचायत रहमतनगर, गोसाईंगंज, पंचायत भवन खुजौली, मोहनलालगंज व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोहनलालगंज में कोविड रोकथाम संबंधी कार्यों को परखा।
इस दौरान गोसाईंगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. हेमंत कुमार ने बताया कि क्षेत्र में तीन रैपिड रिस्पॉन्स (आरआर) टीमें व दो चेतक टीमें कार्यरत हैं।
जिनके द्वारा 14 मई से बुधवार तक कुल 2107 जांचें की गई हैं। जिसमें आठ में संक्रमण मिला। बताया कि सीएमओ ने सीएचसी गोसाईंगंज को 218 आरटीपीसीआर टेस्ट रोज का लक्ष्य दिया है।
विज्ञापन
सीएचसी में कुल आठ लैब टेक्नीशियन (एलटी) हैं। इस पर प्रभारी अधिकारी ने लैब टेक्नीशियन के सापेक्ष आरआर टीमों की संख्या को कम बताया और उसे बढ़ाने का निर्देश दिया।
प्रत्येक आरआर टीम में एक एलटी ही रहे तथा दूसरे सदस्य, स्टाफ नर्स, आंगनबाड़ी, आशा बहू आदि में से रहें। उन्होंने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर विशेष ध्यान देने का भी निर्देश दिया।
नवनिर्मित अस्पताल परिसर का किया निरीक्षण
डॉ. रोशन जैकब ने सीएचसी गोसाईंगंज के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में ऑक्सीजन पाइपलाइन इंस्टॉल करने के निर्देश दिए। अधीक्षक डॉ. हेमंत कुमार ने बताया कि इसके अंतर्गत 45 मरीज होम आईसोलेशन में हैं। जिन्हें मेडिकल किट उपलब्ध करा दी गई है। इसमें बी-कॉम्प्लेक्स, जिन्क, विटामिन डी 3, विटामिन सी, एजिथ्रोमाइसीन, आइवरमेक्टिन आदि दवायें उपलब्ध कराई जाती हैं। अब तक कुल 8969 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वहीं, प्रभारी अधिकारी ने रहमतनगर ग्राम पंचायत का भी निरीक्षण किया। यहां चार आशा बहूएं उपस्थित मिलीं।
कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति से किया संवाद
प्रभारी अधिकारी ने रहमतनगर में कोरोना पॉजिटिव संग्राम सिंह से संवाद किया। उन्होंने मेडिकल किट, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग व सैनिटाइजेशन की जानकारी ली।
खुजौली पंचायत भवन का किया निरीक्षण
प्रभारी अधिकारी ने मोहनलालगंज स्थित पंचायत भवन खुजौली का भी निरीक्षण किया। इस दौरान भवन में कोरोना जांच की जा रही थी। मौके पर तीन आशा बहू व दो एएनएम मिलीं। इसके बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोहनलालगंज का निरीक्षण किया गया। वहां, अधीक्षिका डॉ. ज्योती कामले ने उन्हें कोविड कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए।
डोर टू डोर सर्वे का काम शुरू
नगराम में गांव में निगरानी समिति की बैठकें कर डोर-टू-डोर सर्वे का काम शुरू किया गया। बुधवार को बहरौली, बजगहिया और घोड़सारा पंचायतों ंमे निगरानी समिति की बैठकें आयोजित की गईं। नोडल अधिकारी क्षेत्रीय लेखपाल विश्वनाथ प्रताप सिंह ने आशा व एएनएम को घर-घर जाकर थर्मल स्कैनर व ऑक्सीमीटर से जांच कर प्रभावित लोगों को मेडिसिन किट देने के निर्देश के बाद घर-घर जाकर सर्वे का काम शुरू कर दिया गया। (संवाद)
टीम पहुंची अतिरिक्त टाउन एरिया
काकोरी की ग्राम पंचायत अतिरिक्त टाउन एरिया दुर्गागंज में तहसीलदार न्यायिक सदर, खंड विकास अधिकारी और सीएचसी अधीक्षक ने रैपिड रिस्पॉन्स (आरआर) टीमों के कार्यों का सत्यापन किया। रैपिड रिस्पॉन्स टीमें क्षेत्र में टेस्ट करतीं मिलीं। इसकी पुष्टि लोगों ने भी की। सीएचसी अधीक्षक को आरटीपीसीआर टेस्ट बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। (संवाद)
132 लोगों को टीका लगाया
माल क्षेत्र में बुधवार को कोरोना के तीन नये मरीज मिले। कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. मुनीस कुमार ने बताया कि बुधवार सीएचसी को जिले से भेजी गई सूची में संक्रमितों की संख्या शून्य थी। लेकिन क्षेत्र में गहदों में दो व लोधखेड़ा में एक संक्रमित पाया गया। तीनों होमआइलेशन में है। सीएचसी पर बुधवार को 132 लोगों को टीका लगाया गया। (संवाद)
संसाधनों के अभाव में बंद मलिहाबाद बीएमसी
संक्रमण की मार के बीच मलिहाबाद क्षेत्र की चिकित्सीय सेवाएं बदहाल हैं। यहां तीस बेड की सीएचसी तथा 25 बेड की बीएमसी (बाल महिला चिकत्सालय) है। बीएमसी संसाधनों के अभाव में बंद हो चुकी है और मानव संसाधनों की कमी से सीएचसी में भी जैसे-तैसे उपचार दिया जा रहा है। विकास खंड क्षेत्र में तीन लाख से भी अधिक आबादी है। इसके लिए सीएचसी व पीएचसी सेंटरों पर महज 14 डॉक्टर हैं। जबकि संक्रमण से पहले यहां दो दर्जन से भी अधिक डॉक्टर तैनात थे। बीएमसी के संबंध में सीएचसी अधीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि पूरा स्टाफ होेने पर बीएमसी को सीएचसी के संसाधनों चला रहे थे। कोविड अस्पताल बनाने की व्यवस्था चल रही है। संसाधन बढ़ेंगे तो बीएमसी भी शुरू कराई जाएगी।
चार हफ्तों में बुखार से पीड़ित दस लोगों की मौत
सरोजनीनगर के गांव नारायणपुर में चार हफ्तों में बुखार से पीड़ित दस लोगों की जान जा चुकी है। इनमें देवीदीन कश्यप, सुंदर सिंह हवलदार, अग्नू सिंह, पुल्लू सिंह, सुंदर सिंह, कश्यप, अनिल दर्जी, सावित्री, सुंदरी और जय देवी हैं। वहीं, खांसी जुकाम बुखार से पीड़ित सौम्या वाजपेई , राहुल सिंह, शिव मोहन सिंह, रक्षपाल सिंह, मुकेश सिंह, अरुण सिंह उर्फ अमित, राजवीर, शिव बक्स सिंह और शिवशंकर सिंह बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। इनमें कुछ करोना पॉजिटिव भी हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। नरायनपुर निवासी मुकेश ने बताया कि एक हफ्ते से तबीयत खराब है। स्वास्थ्य विभाग की टीम तो दूर गांव की आशा बहू द्वारा तक दवा नहीं दी जा रही है। गांव में अभी तक सैनिटाइजेशन नहीं हुआ है। गांव में चारों तरफ गंदगी का अंबार है। सीएचसी प्रभारी अंशुमान सिंह ने बताया कि हमारी टीम सोमवार को नारायणपुर गांव जाकर घर-घर दवा का वितरण किया।