फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dr Reeta Bahuguna Joshi says congress cant win even 5 seats in Uttar Pradesh.

यूपी चुनाव 2022: भाजपा सांसद रीता जोशी बोलीं- महिलाओं को 40 फीसदी टिकट की घोषणा कांग्रेस का चुनावी हथकंडा

Wed, 20 Oct 2021 11:53 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 20 Oct 2021 11:53 AM IST
सार

भाजपा सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि महिलाओं को टिकट देने की घोषणा करना कांग्रेस का चुनावी हथकंडा है। कांग्रेस को यूपी विधानसभा चुनाव में पांच सीटें भी नहीं मिलने वाली हैं।

विज्ञापन
Dr Reeta Bahuguna Joshi says congress cant win even 5 seats in Uttar Pradesh.
डॉ. रीता बहुगुणा जोशी - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने की घोषणा कर चुनावी हथकंडा अपनाया है। प्रियंका को पता है कि विधानसभा चुनाव में उन्हें पांच सीट भी नहीं मिलेगी, इसलिए वे चुनाव हराने के लिए महिलाओं को आगे करना चाहती हैं।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में महिलाओं का राजनीतिक शोषण किया जाता है, यही वजह है कि वे स्वयं, सुष्मिता देव, प्रियंका चतुर्वेदी जैसी कई महिलाओं ने कांग्रेस को त्याग दिया।
विज्ञापन


प्रियंका के बयान पर पलटवार करते हुए डॉ. जोशी ने कहा कि कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 में पंजाब, कर्नाटक सहित अन्य राज्यों में महिलाओं को 10-12 प्रतिशत टिकट भी नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस को राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़ सहित कांग्रेस शासित राज्यों में महिलाओं का शोषण नजर नहीं आता है। उन्हें महिलाओं की चिंता वहीं होती है जहां भाजपा की सरकार है।


उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने महिलाओं की शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा और सम्मान के लिए अद्वितीय कार्य किए हैं। मोदी सरकार में ही सबसे ज्यादा महिलाओं को मंत्री बनाया गया है। उन्होंने दावा किया कि महिलाओं के समर्थन से 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed