फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dr. Rameshchandra Shah will be honoured with bharat-bharti samman

डॉ. रमेशचंद्र शाह को मिलेगा भारत-भारती सम्मान, 20 साहित्यकारों को साहित्य भूषण

Sat, 01 Sep 2018 10:40 AM IST
न्यूज डेस्क, लखनऊ
न्यूज डेस्क, लखनऊ Updated Sat, 01 Sep 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
Dr. Rameshchandra Shah will be honoured with bharat-bharti samman
रमेशचंद्र शाह
उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के वर्ष 2017 के पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। संस्थान का सर्वोच्च भारत भारती सम्मान भोपाल के साहित्यकार डॉ. रमेशचंद्र शाह को दिया जाएगा। इसके तहत उन्हें 5 लाख रुपये की नकद धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन


संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सदानंद प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में घंटों चली बैठक के बाद पुरस्कारों के लिए नामों पर सहमति बनी। दिल्ली के जयप्रकाश कर्दम को लोहिया साहित्य सम्मान से नवाजा जाएगा। गोरखपुर के डॉ. रामदेव शुक्ल को हिंदी गौरव सम्मान, नोएडा के डॉ. रामगोपाल शर्मा दिनेश को महात्मा गांधी साहित्य सम्मान, हरियाणा के डॉ. धर्मपाल मैनी को पं. दीनदयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान और पटना के शत्रुघ्न प्रसाद को अवंती बाई साहित्य सम्मान दिया जाएगा। कोलकाता के बड़ाबाजार कुमार सभा पुस्तकालय को राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन सम्मान प्रदान किया जाएगा। इन सभी को 4-4 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन


गोरखपुर के रवींद्रनाथ श्रीवास्तव जुगानी भाई को लोक भूषण सम्मान, गाजियाबाद के डॉ. क्षेत्रपाल गंगवार को कलाभूषण सम्मान, लखनऊ के डॉ. कैलाश देवी सिंह को विद्याभूषण सम्मान, दिल्ली के डॉ. गणेश शंकर पालीवाल को विज्ञान भूषण सम्मान, रायपुर के रमेश नैयर को पत्रकारिता भूषण सम्मान, यूएसए के डॉ. मृदुल कीर्ति को प्रवासी भारतीय हिंदी भूषण सम्मान, दिल्ली की डॉ. शकुंतला कालरा को बाल साहित्य भारती सम्मान, फरीदाबाद के डॉ. सुधाकर सिंह को मधु लिमये साहित्य सम्मान, दिल्ली के डॉ. गोविंद व्यास को पं. श्रीनारायण चतुर्वेदी साहित्य सम्मान और डॉ. विष्णु गिरी गोस्वामी को विधिभूषण सम्मान दिया जाएगा। हिंदी विदेश प्रसार सम्मान के लिए यूएसए के डॉ. अनिल प्रभा कुमार को चुना गया है। इन सभी को दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लाख रुपये की राशि के मदन मोहन मालवीय विवि स्तरीय सम्मान के लिए पिलखुआ के डॉ. वागीश दिनकर और लखनऊ के डॉ. अशोक कुमार दुबे को चुना गया है। पुरस्कार समिति ने पहली बार 10 के बजाय 20 साहित्यकारों को साहित्य भूषण और 10 साहित्यकारों को सौहार्द सम्मान के लिए चुना है। पुरस्कार घोषित होने में देरी होने के चलते कयास लगाए जा रहे हैं कि 14 सितंबर को हिंदी दिवस पर शायद ही पुरस्कार वितरण समारोह हो। संस्थान के निदेशक शिशिर ने बताया कि मुख्यमंत्री से समय मिलते ही अक्तूबर में कभी भी पुरस्कार वितरण समारोह हो सकता है। 

पंकज प्रसून को केएन भाल पुरस्कार

Dr. Rameshchandra Shah will be honoured with bharat-bharti samman
सीडीआरआई के तकनीकी स्टाफ व वैज्ञानिक विषयों पर कविता लिखने वाले पंकज प्रसून को हिंदी संस्थान का प्रतिष्ठित केएन भाल पुरस्कार दिया गया है। यह पुरस्कार उन्हें उनके काव्य संग्रह परमाणु की छांव के लिए प्रदान किया गया है। पुरस्कार स्वरूप उन्हें 75 हजार रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। प्रसून का जन्म रायबरेली में हुआ। यह काव्य संग्रह उन्होंने परमाणु ऊर्जा जैसे जटिल विषय पर लिखी है।

पहली बार 20 को मिला साहित्य भूषण सम्मान
समित ने पहली बार 20 साहित्यकारों को साहित्य भूषण सम्मान केलिये चुना है। अब तक 10 साहित्यकारों को ये सम्मान मिलता आ रहा था। चयनित लोगों में दयानन्द पाण्डेय लखनऊ, डॉ. मिथिलेश दीक्षित लखनऊ मथुरेश नन्दन कुलश्रेष्ठ जयपुर, डॉ. हरिमोहन मालवीय इलाहाबाद, डॉ. अमरनाथ सिन्हा पटना, आचार्य निशांत केतु हरियाणा, देवीसहाय पाण्डेय ‘दीप’ फैजाबाद, राम नरेश सिंह ‘मंजुल’ बस्ती, डॉ. नन्द लाल मेहता ‘वागीश’ हरियाणा, डॉ. सत्यधर शुक्ल लखीमपुर खीरी, डॉ. रामबोध पाण्डेय प्रतापगढ़, डॉ. रमेश चन्द्र शर्मा कानपुर , राम सहाय मिश्र ‘कोमल शास्त्री’ अम्बेडकर नगर, डॉ. सुन्दरलाल कथूरिया नई दिल्ली, डॉ. पशुपति नाथ उपाध्याय अलीगढ़, डॉ. ओमप्रकाश सिंह रायबरेली, डॉ. चमनलाल गुप्त शिमला, चन्द्र किशोर सिंह उन्नाव, डॉ. अनुज प्रताप सिंह मिर्जापुर और डॉ. दीप्ति गुप्ता पुणे शामिल हैं। सभी सम्मानित शख्सियतों को सम्मान स्वरूप दो लाख रुपये की धनराशि भी दी जायेगी।

इन्हें सौहार्द सम्मान

डॉ. अशोक प्रभाकर कामत, पुणे (मराठी), डॉ. टी.वी. कट्टीमनी, अमरकंटक, म.प्र. (कन्नड़), डॉ. बनारसी त्रिपाठी, गोरखपुर (संस्कृत), डॉ. पी. माणिक्यांबा ‘मणि’, हैदराबाद (तेलुगु),  विनोद बब्बर, दिल्ली (पंजाबी), डा. एन.जी. देवकी, कोच्चि, केरल (मलयालम), डॉ. ए.बी. साई प्रसाद, बैंगलोर (तमिल), डॉ. विनोद कुमार गुप्त ‘निर्मल विनोद’, जम्मू-कश्मीर, (डोंगरी), मेयार सनेही ‘शब्बीर हुसैन’, वाराणसी (उर्दू) और श्रीवत्स करशर्मा, कटक (उड़िया) को सौहार्द्र सम्मान से नवाजा जायेगा। सभी सम्मानित शख्सियतों को सम्मान स्वरूप दो लाख रुपये की धनराशि भी दी जायेगी।

66 लेखकों को उनकी कृतियों के लिये विभिन्न सम्मान-पुरस्कार
इन सबके अलावा वर्ष 2017 में प्रकाशित पुस्तकों पर 75-75 हजार रुपये की धनराशि के कई श्रेणियों के नामित पुरस्कार 33 लेखकों को उनकी प्रकाशित कृतियों पर दिया जायेगा। वर्ष 2017 में प्रकाशित पुस्तकों पर विभिन्न सर्जना पुरस्कार भी अन्य 33 लेखकों को उनकी कृतियों पर दिया जायेगा। इसके तहत सभी को 40-40 हजार की धनराशि का पुरस्कार दिया जायेगा। 25 हजार रुपये की धनराशि का युवा गीतकार सम्मान शुभम श्रीवास्तव ओम को दिया जा रहा है, जबकि 8 हजार की धनराशि के लिये पं. बद्री प्रसाद शिंगलू स्मृति सम्मान डा. बीना शर्मा को दिया जायेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed