फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dr. Rajeshwar Singh wrote a letter to the ministers.

Lucknow News: डॉ. राजेश्वर सिंह ने मंत्रियों को लिखा पत्र

Fri, 12 Jun 2026 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Dr. Rajeshwar Singh wrote a letter to the ministers.
लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने दो महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों पर केंद्रीय और राज्य मंत्रियों को पत्र लिखे हैं। उन्होंने लखनऊ में आगामी वर्षा ऋतु से पहले जलभराव की समस्या के समाधान का अनुरोध किया है। साथ ही, चोरी हुए मोबाइल फोन को पूरी तरह अनुपयोगी बनाने के लिए एक सशक्त राष्ट्रीय तंत्र विकसित करने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन


जलभराव के मुद्दे पर उन्होंने प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना को पत्र लिखा। उन्होंने लंबित नालों के निर्माण, उनकी व्यापक सफाई और पंपिंग सेटों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि जलभराव नागरिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवागमन एवं दैनिक जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है।
विज्ञापन



मोबाइल सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के उपाय

चोरी हुए मोबाइल फोन के संबंध में डॉ. राजेश्वर सिंह ने केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया की पहलों की सराहना की। बताया कि आधुनिक जांच तकनीक से देशभर में 50 लाख से अधिक मोबाइल हैंडसेट ब्लॉक किए जा चुके हैं। इनमें से 31 लाख से अधिक ट्रेस और 10 लाख से अधिक बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि चोरी हुआ मोबाइल फोन पूरी तरह अनुपयोगी और व्यावसायिक रूप से मूल्यहीन बन जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed