फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dr. Rajeshwar Singh assured support for medical treatment and education.

Lucknow News: डॉ. राजेश्वर सिंह ने उपचार व शिक्षा का दिया भरोसा

Fri, 24 Jul 2026 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Dr. Rajeshwar Singh assured support for medical treatment and education.
डॉ. राजेश्वर सिंह ने उपचार व शिक्षा का दिया भरोसा
लखनऊ। सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बृहस्पतिवार को विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान बीमार कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम जाना। शोकाकुल परिवारों को सांत्वना दी और बच्चों की शिक्षा का दायित्व लिया। डॉ. सिंह ने सरसवां, अर्जुनगंज में कैंसर से जूझ रहे पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार रोहित से भेंट की। उन्होंने बेहतर उपचार में सहयोग का आश्वासन दिया। राजकुमार के दोनों बच्चों की एक वर्ष की शिक्षा-शुल्क वहन करने की घोषणा की। अर्जुनगंज में आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छोड़ चुकी रिद्धिमा गौतम को दो दिनों में विद्यालय में पुनः प्रवेश दिलाने का आश्वासन दिया। अस्वस्थ भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अपर्णा भारती से भेंट कर उपचार का भरोसा दिया। लखनऊ महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर महामंत्री शेर अली की माता अकबरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। सुभाषनगर, तेलीबाग क्षेत्र में नागरिकों की समस्याएं सुनीं। हृदय रोग से पीड़ित एक नागरिक को विधायक निधि से 1.75 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया। एक बुजुर्ग महिला के बेहतर उपचार के लिए चिकित्सा सहायता के निर्देश दिए। डॉ. राजेश्वर सिंह ने दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार नीरज श्रीवास्तव और अमौसी निवासी सत्य कुमार अवस्थी के परिजनों से भेंट कीं। हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने उपचार व शिक्षा का दिया भरोसा

डॉ. राजेश्वर सिंह ने उपचार व शिक्षा का दिया भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed