{"_id":"5ecd55aee9315217196f448d","slug":"dr-deepak-noida-and-dr-sp-gautam-became-cmo-of-shahjahanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोएडा और शाहजहांपुर में नए सीएमओ, तीन जिलों में ओएसडी तैनात, कई जिलों में सीएमएस बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा और शाहजहांपुर में नए सीएमओ, तीन जिलों में ओएसडी तैनात, कई जिलों में सीएमएस बदले
Tue, 26 May 2020 11:15 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 26 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने डॉ. दीपक ओहरी को गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) और डॉ. एसपी गौतम को शाहजहांपुर का नया सीएमओ बनाया है। इसके अलावा जौनपुर, एटा और फतेहपुर में तीन वरिष्ठ डॉक्टरों को विशेष कार्य अधिकारी ओएसडी बनाया है।
यह सभी वहां 30 जून के बाद सीएमओ के रूप में कार्य करेंगे। इन तीनों जिलों में तैनात सीएमओ 30 जून को सेवानिवृत हो रहे हैं। डॉ. एपी चतुर्वेदी को गौतमबुद्धनगर में कोविड-19 का नोडल अफसर नियुक्त किया गया है। डॉ. चतुर्वेदी अपने मूल पद राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी परिवार कल्याण के पद पर भी बने रहेंगे।
शासन ने आरएफपीटीसी आगरा के प्रधानाचार्य डॉ. दीपक ओहरी को 18 अप्रैल को गौतमबुद्ध नगर के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी का अतिरिक्त पद भार सौंपा था। उन्हें गौतमबुद्ध नगर में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के रूप में वित्तीय अधिकार सौंपे गए थे।
विज्ञापन
अभी तक वहां के सीएमओ डॉ. एपी चतुर्वेदी थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गौतमबुद्ध नगर के दौरे के बाद परिवार कल्याण महानिदेशालय में राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी के रूप में तैनात डॉ. एपी चतुर्वेदी को सीएमओ बनाकर भेजा गया था। जबकि तत्कालीन सीएमओ को हटाकर जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ संबद्ध कर दिया गया था।

डॉ. दीपक ओहरी को स्थायी रूप से सीएमओ बनाया गया है। वहीं जिला चिकित्सालय हरदोई के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. एसपी गौतम को शाहजहांपुर का सीएमओ बनाया गया है। वह डॉ. राजीव कुमार गुप्ता का स्थान लेंगे। डॉ. राजीव को वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय बरेली भेजा गया है।
उधर बलरामपुर अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. राकेश कुमार को ओएसडी जौनपुर बनाया गया है। वह 15 जून को अपना पद भार ग्रहण करेंगे। जौनपुर के सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय 30 जून को सेवानिवृत हो जाएंगे।
उसके बाद डॉ. राकेश कुमार वहां के सीएमओ का कार्यभार संभालेंगे। मुजफ्फरनगर के जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. अरविंद कुमार गर्ग 15 जुलाई को एटा में ओएसडी का पद ग्रहण करेंगे।
एटा के सीएमओ डॉ.अजय अग्रवाल के 31 जुलाई को सेवानिवृत होने के बाद डॉ. अरविंद कुमार गर्ग एटा के सीएमओ बनेंगे। बरेली मंडल के चिकित्सा व स्वास्थ्य कार्यालय में संयुक्त निदेशक डॉ.सूर्य प्रकाश अग्रवाल फतेहपुर में 15 जुलाई को विशेष कार्याधिकारी का पद संभालेंगे। फतेहपुर के सीएमओ डॉ. उमाकांत पांडेय 31 जुलाई को सेवानिवृत हो जाएंगे। उसके बाद डॉ. सूर्य प्रकाश अग्रवाल वहां के सीएमओ का पद संभालेंगे।

सिद्धार्थ नगर, नोएडा और बस्ती में नए सीएमएस
शासन ने सिद्धार्थ नगर, बस्ती और गौतमबुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) भी बदल दिए हैं। गौतमबुद्ध नगर के सीईओ से संबद्ध डॉ. अनुराग भार्गव को एमएमजी जिला चिकित्सालय गाजियाबाद का सीएमएस बनाया गया है।
ऐसे ही जिला संयुक्त चिकित्सालय सिद्धार्थनगर के सीएमएस डॉ. रोचस्पति पांडेय को वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय बस्ती, वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय बाराबंकी के डॉ. संजीव कुमार वर्मा को बस्ती जिला चिकित्सालय का सीएमएस, एमएमजी जिला चिकित्सालय गाजियाबाद डॉ. रवीन्द्र सिंह को एटा के जिला चिकित्सालय में वरिष्ठ परामर्शदाता, और डॉ. शुभांशु कुमार शुक्ला को कांशीराम चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्शदाता से कानपुर मेडिकल कॉलेज का सीएमएस बनाया गया है।