{"_id":"684f2cca7169ed04490b2217","slug":"dr-bhavna-mishra-became-the-registrar-of-lu-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1251567-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डाॅ. भावना मिश्रा बनीं लविवि की कुलसचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डाॅ. भावना मिश्रा बनीं लविवि की कुलसचिव
Mon, 16 Jun 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
डाॅ. भावना मिश्रा बनीं लविवि की कुलसचिव
लखनऊ। डाॅ. भावना मिश्रा को लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलसचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। शासन के विशेष सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी की ओर से रविवार को इसका आदेश जारी कर दिया गया।
डाॅ.भावना मिश्रा इस समय ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक के पद पर तैनात हैं। इससे पहले भी वे लविवि में उप-कुलसचिव के पद पर काम कर चुकी हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलसचिव का पद काफी समय से खाली था। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ही कुलसचिव पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे थे। डाॅ.भावना मिश्रा ने शनिवार को लविवि में कार्यभार ग्रहण करने की बात कही है।
कुलसचिव मिला, कब मिलेगा नियमित वित्त नियंत्रक
लविवि को लंबे समय के बाद नियमित कुलसचिव मिल गया, लेकिन अभी भी वित्त नियंत्रक का पद अतिरिक्त प्रभार के भरोसे ही चल रहा है। पिछले चार साल की अवधि में यहां महज कुछ ही महीनों के लिए नियमित वित्त नियंत्रक की तैनाती हुई है। इसके बाद से अतिरिक्त प्रभार के सहारे वित्त संबंधी अहम मामले निपटाए जा रहे हैं।