फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dr. Ambedkar's name tops among those fighting the evils of society: Akhilesh

समाज की बुराइयों से लड़ने वालों में डॉ. आंबेडकर का नाम सबसे ऊपर : अखिलेश

Sun, 06 Dec 2020 11:13 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 06 Dec 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar's name tops among those fighting the evils of society: Akhilesh
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
सपा मुख्यालय पर रविवार को संविधान निर्माता भारतरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का 65वां परिनिर्वाण दिवस श्रद्धा से मनाया गया। इस अवसर पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि दुनिया में समाज की बुराइयों से लड़ने वालों में डॉ. आंबेडकर का नाम सबसे ऊपर है। उन जैसा दूसरा समाज सुधारक नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


उनका रास्ता कठिनाइयों से भरा था, फिर भी उन्होंने गरीब और दलित को सम्मान दिलाया। संविधान में सबको एक वोट का अधिकार दिया, जिससे जिनको अछूत माना जाता था, उन्हें भी बराबरी और सुरक्षा की गारंटी मिली। अन्य वक्ताओं ने कहा कि अखिलेश यादव  की रहनुमाई में ही दलितों और वंचितों के सम्मान की लड़ाई जीती जा सकेगी। 
विज्ञापन


इस अवसर पर बौद्ध भिक्षु भंते सुमितरत्न, नवनिर्वाचित एमएलसी लाल बिहारी यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया, राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, एमएलसी उदयवीर सिंह व आशु मलिक, पूर्व मंत्री केके गौतम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइकिल यात्रा पर निकले कार्यकर्ताओं का सपा मुख्यालय पर स्वागत
लखनऊ। अखिलेश यादव जनसंदेश साइकिल यात्रा पर 2 दिसंबर को सिद्धार्थनगर से निकले नौजवान साइकिल यात्रियों का रविवार को लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर स्वागत किया गया। सपा अखिलेश यादव ने साइकिल यात्रा के समापन पर नौजवानों को बधाई दी। साइकिल यात्रा में दिलीप राज यादव, नीरज यादव, सुधाकर आदि शामिल रहे। 


कई बसपाई हुए सपाई
बसपा के मऊ के पूर्व जोनल को-ऑर्डिनेटर संजय सागर के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रविवार को सपा में शामिल हो गए। इन सभी ने अखिलेश यादव को अगला मुख्यमंत्री बनाने के लिए जी-जान से जुटने का वादा किया। अखिलेश ने उम्मीद जताई है कि नए साथियों के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed