दहेज में सोना नहीं मिला तो ले ली बहू की जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में रविवार को दहेज की खातिर एक मूकबधिर महिला की हत्या कर दी गई। आरोप है कि दहेज में चार पहिया गाड़ी और सोने की मांग पूरी न होने पर उसे जलाकर मार डाला गया।
पति समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ हत्या की तहरीर थाने में दी गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
बाराबंकी जिले के लाही बाजार की रहने वाली परवीन बानो (27) की शादी बछरावां कस्बे के कुटी मोहल्ला निवासी कुतुबुद्दीन के साथ हुई थी। परवीन बानो को माता पिता अहमदाबाद में रहते हैं। परवीन मूकबधिर थी। सुबह संदिग्ध हालात में जलकर उसकी मौत हो गई।
ससुरालवाले बोले खुद लगाई आग
ससुराल पक्ष के मुताबिक परवीन ने शरीर पर केरोसिन छिड़ककर स्वयं आत्मदाह कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंचे मृतका के मेमेरे भाई फिरोज आलम ने थाने में तहरीर दी है कि ससुराल पक्ष दहेज में चार पहिया गाड़ी और चार तोला सोने की मांग कर रहा था।
मांग पूरी न होने पर परवीन को प्रताड़ित किया जा रहा था। मांग पूरी नहीं हुई तो उसे जलाकर मार डाला गया। कार्यवाहक थानेदार आरपी प्रेमी का कहना है कि विवाहिता की जलकर मौत हुई है। मायका पक्ष ने दहेज हत्या की तहरीर दी है।
जांच के बाद रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी। उधर, मृतका अपने पीछे बेटे फैजान (4) और अफराज (2) को छोड़ गई है।