फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Doubtful people jumped into a pond in Gauriganj Amethi.

Amethi: एसओजी टीम को देखकर तालाब में कूदे कार सवार संदिग्ध लोग, तीन दबोचे गए, वीडियो वायरल

Tue, 24 Sep 2024 01:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Tue, 24 Sep 2024 01:46 PM IST
सार

अमेठी के गौरीगंज में एसओजी टीम को देखकर कार सवार संदिग्ध लोग तालाब में कूद गए। पुलिस ने तीन को दबोच लिया है। मामले में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Doubtful people jumped into a pond in Gauriganj Amethi.
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

एसओजी टीम को पीछा करते देख एक कार सवार चार संदिग्ध लोग वाहन छोड़कर मंगलवार की दोपहर गौरीगंज स्थित एक तालाब में कूद गए। पुलिस ने संदिग्धों की हरकत देखकर उनको पकड़ने की कोशिश की। एसओजी ने तीन संदिग्ध लोगों को दबोच लिया, जबकि एक भागने में सफल रहा। माना जा रहा है कि कार सवार लोग शातिर बदमाश हैं। पुलिस पकड़े गए तीनों संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। इस पूरे मामले का वीडियो भी वायरल है।

विज्ञापन


एसओजी प्रभारी अनूप सिंह टीम के साथ अपने वाहन से मंगलवार की दोपहर गौरीगंज में जामो मार्ग पर जा रहे थे। उनके आगे एक स्वीफ्ट कार जा रही थी। अचानक कार सवार लोगों ने एसओजी को पीछे देखकर वाहन रोक दिया और विधायक आवास के पास स्थित तालाब में कूद गए। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस टीम ने दौड़ा कर पकड़ लिया, जबकि एक भागने में सफल रहा। कहा जा रहा है कि इस दौरान बचने के लिए दो संदिग्ध लोग तालाब की जलकुंभी में छुप गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी का निर्देश - जूस, खान-पान की चीजों में मानव अपशिष्ट मिलाना वीभत्स, सख्त कार्रवाई होगी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अनुज सिंह के एनकाउंटर पर सियासत: 'एक बहन के आंसू जो शब्द बनकर सबको झकझोर रहे हैं, लेकिन...', सपा ने उठाए सवाल


पुलिस ने उन दोनों को भी पकड़ लिया है। पकड़े गए तीन संदिग्ध लोगों को थाने लाकर उनसे पूछताछ की जा रही है। आसपास मौजूद लोग इसका वीडियो बनाने लगे। कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हैं। कहा जा रहा है कि कार सवार संदिग्ध लोग शातिर हैं। दावा किया जा रहा है कि पकड़े गए लोग सुल्तानपुर व रायबरेली के हैं। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed