फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Double decker bus ran on the roads of the capital

Lucknow News: राजधानी की सड़कों पर दौड़ी डबलडेकर बस

Mon, 11 Nov 2024 02:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Double decker bus ran on the roads of the capital
छबलडेकर बस में सफर करते यात्री।
लखनऊ। एसी डबलडेकर इलेक्ट्रिक सिटी बस रविवार से राजधानी की सड़कों पर दौड़ने लगी। कमता बस अड्डे से पहली ट्रिप में 25 यात्रियों ने सफर किया। पूरे दिन में बस ने चार चक्कर लगाए। इस दौरान कुल 147 यात्रियों ने सफर का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन




यूपी की पहली डबलडेकर ई सिटी बस का शुभारंभ शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। रविवार को शहर में जनता के लिए यह बस शुरू हुई तो लोगों में इसके लिए उत्सुकता दिखी। हालांकि, छुट्टी के चलते पहले दिन बस को कम यात्री मिले।
विज्ञापन


सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी आरके त्रिपाठी ने बताया कि बस रोजाना कमता अवध बस स्टेशन से सुबह सात बजे से अमौसी के लिए चलेगी। इसमें एक साथ 65 यात्री बैठ सकते हैं। डबलडेकर बस का किराया इलेक्ट्रिक बसों के बराबर ही है। महिलाओं को एमएसटी पर किराये में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। वन यूपी वन कार्ड से पेमेंट पर किराये में दस प्रतिशत छूट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




हर शनिवार को डबलडेकर बस हेरिटेज बस के रूप में चलेगी, जिसमें महिलाएं मुफ्त में सफर कर सकेंगी। यह बस एक बार चार्ज होने पर 150 किमी तक चलेगी। बस में पांच सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन लगाए गए हैं। रियल टाइम लोकेशन के लिए इसमें व्हीकल ट्रैकिंग डिवाइस भी लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed