फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Double decker bus colloied with a truck in Bijnau Lucknow.

Lucknow: डबल डेकर बस से टकराकर ट्रक पलटा, बाल-बाल बचीं 45 सवारियां

Sat, 10 Aug 2024 12:31 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 10 Aug 2024 12:31 AM IST
सार

रात करीब 11 बजे बिजनौजर के अलीनगर खुर्द के पास किसान पथ पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ओवरटेक करते समय बस से टकरा गया। हादसे में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि ट्रक अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर दूरी पर जाकर पलट गया।
 

विज्ञापन
Double decker bus colloied with a truck in Bijnau Lucknow.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर में शुक्रवार रात अलीनगर खुर्द के पास ओवरटेक के दौरान ट्रक डबल डेकर बस से टकरा गया। टक्कर से अनियंत्रित हुआ ट्रक कुछ दूरी पर जाकर पलट गया। जबकि बस क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही की उसमें सवार 45 सवारियों की जान बाल-बाल बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों गाड़ियों को हटवाया।

विज्ञापन


दिल्ली के सोनिया विहार निवासी राधेश्याम डबल बस लेकर गोरखपुर के सिकरीगंज से वापस लौट रहे थे। बस में 45 सवारियां सवार थीं। रात करीब 11 बजे बिजनौजर के अलीनगर खुर्द के पास किसान पथ पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ओवरटेक करते समय बस से टकरा गया। हादसे में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि ट्रक अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर दूरी पर जाकर पलट गया।
विज्ञापन


यात्रियों में छाई दहशत
हादसे के कारण बस में सवार यात्रियों में दहशत छा गई। वे चीखने चिल्लाने लगे। इस बीच वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। राहगीर खुद भी यात्रियों की मदद करने लगे। वहीं बिजनौर निवासी चालक बबलू रावत ट्रक में फंसे रहे। पुलिस ने आनन-फानन उन्हें निकाल कर लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद क्रेन की सहायता से दोनों गाड़ियों को हटवाया। इंस्पेक्टर बिजनौर के अजय सिंह के मुताबिक हादसे में बस चालक व 45 सवारियां बाल-बाल बच गईं। ट्रक चालक का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed