{"_id":"595512754f1c1b92378b4705","slug":"doon-express-derailed-in-faizabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में पटरी से उतरी दून एक्सप्रेस, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में पटरी से उतरी दून एक्सप्रेस, बड़ा हादसा टला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 29 Jun 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद एक्सप्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हावड़ा से देहरादून जा रही दून एक्सप्रेस गुरुवार को दर्शननगर स्टेशन से आगे बढ़ते ही अयोध्या से पहले आफिसबाद रेलवे क्रासिंग पर तेज आवाज के साथ पटरी से उतर गई।
विज्ञापन
हादसा तब हुआ जब दोपहर तीन बजे अचानक एक भैंस इंजन से कटकर फंस गई, जिससे इंजन से सटी जनरल बोगी पटरी से उतर गई। गनीमत रही कि ट्रेन की स्पीड कम थी, वरना कई यात्रियों की जान पर बन आती। हादसे के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। लोग धुंआ और धूल के बीच डिब्बों से कूदने लगे। इसमें कईयों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे से लखनऊ-वाराणसी रेल प्रखंड पर चलने वाली की करीब दर्जनभर ट्रेनों का रूट डायवर्जन किया गया है। चार घंटे बाद क्षतिग्रस्त बोगी को अलग कर ट्रेन को देहरादून के लिए रवाना किया गया है।
विज्ञापन