UP:कमरा बंद करके पत्नी को निर्वस्त्र किया,जमकर पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति ने पत्नी को निर्वस्त्र कर कमरे में बंदकर इतना पीटा कि उसका पूरा शरीर नीला पड़ गया। वह बेहोश होकर गिर पड़ी। सिर, आंख, पीठ, चेहरा, हाथ-पैर आदि शरीर का ऐसा कोई अंग नहीं बचा जो चुटहिल न हुआ हो।
मारपीट करने के बाद पति मरणासन्न हालत में उसे छोड़कर शराब पीने के लिए भाग गया। पड़ोसियों ने पीड़िता के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को सीएचसी में भर्ती कराया है।
डुडवा-जमौली गांव निवासी राकेश कुमार की शादी बिधनू निवासी नीना (28) के साथ हुई थी। बुधवार शाम कोतवाली में नीना को बेहोशी की हालत में लाई नानी बिंदेश्वरी ने बताया कि शादी के बाद से ही राकेश नीना को प्रताड़ित कर रहा था। वह शराबी है।
पल्लेदार होने के कारण उसकी कोई नियमित आय नहीं है। इस कारण वह आए दिन नीना को मायके से रुपए लाने को कहता था। नानी ने बताया कि बुधवार सुबह घर में राकेश और नीना के बीच कहासुनी हुई और फिर मारपीट होने लगी।
आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया, लेकिन कुछ ही देर में राकेश फिर घर आया और पत्नी को घसीटते हुए कमरे में ले गया और निर्वस्त्र कर डंडों से इतना पीटा कि उसके शरीर पर गंभीर चोंटे आईं।
काफी देर तक मारपीट होने पर नीना बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके बाद राकेश वहां से भाग गया। काफी देर तक नीना के बाहर न आने पर पड़ोसी महिलाएं जब अंदर गई तो नजारा देखकर सन्न रह गईं। पड़ोसियों ने पीड़िता के परिजनों को सूचना दी। नाना-नानी मौके पर पहुंचे और उसे निजी वाहन से कोतवाली ले आए।
कोतवाली प्रभारी बृजेश यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर नीना को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। आरोपी पति को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
शादी की सालगिरह पर पत्नी के साथ की हैवानियत
यूपी के ही कानपुर में पति की हैवानियत का एक दूसरा मामला भी सामने आया। यहां चार दिनों से पति की हैवानियत का शिकार बन रही महिला बुधवार को चंगुल से छूटकर एक आटो चालक के सहयोग से अपने पिता के पास पहुंच गई। पिटाई से उसके शरीर पर तमाम चोटें और आंखों के आसपास काले निशान पड़ गए थे। चार दिन में खाने के नाम पर उसे रोटी के कुछ टुकड़े और सब्जी दी गई थी।
महिला के मायके वाले उसे रात में ही नवाबगंज थाने ले गए। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, बंधक बनाकर पीटने, जानमाल की धमकी देने की एफआईआर दर्ज की। इसके बाद परिवार ने महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
वन विभाग में उपनिरीक्षक जय प्रकाश अवस्थी चिड़ियाघर परिसर में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 12 मई 2007 को बेटी आरती की शादी ख्योरा निवासी रजनीश पांडेय से की थी। दोनों को छह साल का बेटा विशाल है। दहेज में एक लाख रुपये के लिए आरती का उत्पीड़न हो रहा था।
शादी की सालगिरह के दिन 12 मई को जहां आरती को खुशी मिलनी चाहिए थी, उस दिन भी पति ने उसे पीटा। रजनीश की पहले बर्तन की दुकान थी। अब नहीं है। पैतृक और खुद की खेती काफी है। आरती ने बताया कि चार दिन से उसे कमरे में बंद कर पीटा जा रहा था। पिटाई बेहोश हो जाने तक होती थी।
जिंदा रहूं, इसके लिए बीच-बीच में पानी और थोड़ा सा खाने को दे देते थे। पति का खौफ इतना है कि परिवार के अन्य लोग कुछ नहीं बोलते। एक बार देवर ने बचाने की कोशिश की तो उसे भ्ाी पीटा गया। छिप-छिपाकर बेटा करीब आकर सुबकता था। पति बेवजह चरित्र पर अंगुली उठाता था। यहां तक कि कोई कबाड़ी वाला घर के सामने रुक जाता तो उसका भी खामियाजा आरती कोे ही भुगतना पड़ता था।