फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dog run over by car, accident catch in cctv

Lucknow News: कुत्ते को कार से रौंदकर मार डाला, सीसीटीवी कैमरे में कैद करतूत

Tue, 16 May 2023 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Dog run over by car, accident catch in cctv
लखनऊ। कृष्णानगर के पंडितखेड़ा इलाके में एक दबंग ने अपनी कार से कुत्ते को रौंदकर मार डाला। वारदात 13 मई की है। इस मामले में हाईकोर्ट के वकील देवेंद्र कुमार सिंह ने केस दर्ज कराया है। रिहाइश कॉलोनी में रहने वाले वकील देवेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक, शनिवार रात करीब आठ बजे एक जनरल स्टोर के सामने दबंग दयाशंकर शुक्ल ने कुत्ते पर कार चढ़ा दी। यह काम उन्होंने जानबूझकर किया है। पूरी वारदात की रिकार्डिंग सीसीटीवी कैमरे में है।
विज्ञापन

वकील के मुताबिक, आरोपी दयाशंकर अपनी कार उल्टी चलाता हुआ साफ दिख रहा है। वकील के मुताबिक, काॅलोनी में घूमने वाले कुत्तों का नियमित टीकाकरण कराया जाता है।
विज्ञापन

सभी की सूची भी नगर निगम के पास उपलब्ध है। काॅलोनी में सब पालतू कुत्ते की तरह हैं। इंस्पेक्टर कृष्णानगर विक्रम सिंह के मुताबिक, केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed