फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dog caught the new born baby in lok bandhu hospital

लखनऊ के इस सरकारी अस्पताल में दिखा रोंगटे खड़े कर देने वाला नजारा, पढें खबर

Wed, 07 Mar 2018 02:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 07 Mar 2018 02:03 PM IST
विज्ञापन
dog caught the new born baby in lok bandhu hospital
- फोटो : डेमो

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में मंगलवार शाम रोंगटे खड़े कर देने वाला नजारा दिखा। शाम करीब पांच बजे एक कुत्ता मुंह में नवजात बच्ची को दबाए अस्पताल परिसर में घूम रहा था। कुत्ते को देखते ही मरीज और तीमारदारों के होश उड़ गए। अस्पताल में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन


तीमारदारों और अस्पताल के स्टाफ ने कुत्ते को खदेड़ा तो वह इधर-उधर भागने लगा। लोगों ने पत्थर मारना शुरू किया तब कुत्ता बच्ची को छोड़कर भागा। सूचना पाकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुरेश चौहान सहित अन्य चिकित्सक व पुलिस मौके पर आ गई। जांच में पता चला कि बच्ची मर चुकी है।
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भेज दिया गया है। अधीक्षक डॉ. सुरेश चौहान ने बताया कि बच्ची को मुंह में दबाकर घूम रहे कुत्ते को देखकर तीमारदारों ने सूचना दी थी। उन्होंने शोर मचाया तो कुत्ता भागने लगा। वह एक वार्ड से दूसरे वार्ड में घुस जाता। उसे देखकर मरीज दहशत में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची को छोड़कर भाग गया कुत्ता

dog caught the new born baby in lok bandhu hospital
डेमो

इस बीच पूरे अस्पताल परिसर में हंगामा और अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर इधर-उधर भागने के बाद कुत्ते को बाहर का रास्ता मिल गया। वह बाहर भागा तो सामने से आ रहे कुछ तीमारदारों ने पत्थर उठाकर उस पर हमला कर दिया। इस बीच कुत्ता बच्ची को छोड़ भाग गया।

हंगामा मचने पर अस्पताल प्रशासन व चिकित्सक मौके पर आ गए। बच्ची की जांच की गई तो वह मृत निकली। अधीक्षक से सूचना पाकर कृष्णानगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय का कहना है कि बच्ची के शव को देखकर लग रहा है कि वह कुछ देर पहले ही पैदा हुई थी।

वह मृत पैदा हुई थी या बेटी होने के चलते माता-पिता ने उसे फेंक दिया? इस बात का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। कहीं ऐसा तो नही कि बच्ची का जन्म लोकबंधु अस्पताल में ही हुआ हो? इस बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed