{"_id":"63448454f9bc06752032bf69","slug":"document-varification-in-lucknow-university-lucknow-news-lko652282041","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि : भारी बरसात में डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन प्रभावित, आज भी मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि : भारी बरसात में डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन प्रभावित, आज भी मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम व अन्य यूजी कोर्सों में सोमवार को डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए विद्यार्थियों को भारी बारिश के कारण काफी दिक्कत उठानी पड़ी। सुबह से इसे लेकर विद्यार्थी काफी परेशान रहे लेकिन जब विवि प्रशासन ने कोई राहत नहीं दी तो मजबूरी में वे डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए विवि पहुंचे। हालांकि देर शाम विवि प्रशासन ने एक आदेश जारी कर कहा है कि जो छात्र वेरीफिकेशन से छूट गए हैं, उनको मंगलवार 11 अक्तूबर को भी मौका दिया गया है।
विश्वविद्यालय में सत्र 2022-23 के अंतर्गत च्वॉइस फिलिंग आदि की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार को बीए एनईपी, बीएससी बायो एनईपी, बीएससी मैथ्स एनईपी, बीकॉम एनईपी, बीकॉम ऑनर्स, एलएलबी इंटीग्रेटेड, बीवीए, बीएफए, बीबीए आईबी, बीबीए एमएस, बीबीए टूरिज्म, बीसीए व डीफार्मा के विद्यार्थियों का अलग-अलग जगहों पर डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन का निर्देश दिया गया था। लेकिन रविवार रात से हो रही भारी बरसात के कारण सोमवार को विद्यार्थी काफी परेशान रहे।
सुबह से ही विद्यार्थी ट्विटर आदि माध्यमों से यह जानने की कोशिश में लगे रहे कि विवि की ओर से इसे स्थगित किया गया है या नहीं। वहीं लॉ में पीएचडी के इंटरव्यू भी प्रस्तावित किए गए थे। इसे लेकर भी विद्यार्थी परेशान थे। हालांकि विवि प्रशासन ने जब इससे संबंधित कोई सूचना जारी नहीं की तो विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ भीगते-भागते डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए पहुंचे। यहां भी उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। देर शाम प्रवेश समन्वयक प्रो. पंकज माथुर की ओर से जारी सूचना में कहा गया कि जो छात्र बरसात के कारण वेरीफिकेशन कराने से छूट गए हैं, वे 11 अक्तूबर को सुबह 10 बजे पूर्व निर्धारित स्थान पर पहुंचकर अपना डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन
पुनर्वास विवि में यूजी-पीजी प्रवेश का मौका
डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विवि में सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को अंतिम मौका दिया गया है। विवि प्रशासन के अनुसार, नए सत्र में बीकॉम, बीबीए, बीकॉम एलएलबी व बीटेक और पीजी में एमएससी, एमटेक, एमएड, एमबीए, एमकॉम, एमसीए में प्रवेश आवेदन के लिए पोर्टल खोला गया है। आवेदन 11 से 17 अक्तूबर तक ऑनलाइन किया जा सकेगा। साथ ही प्रवेश शुल्क जमा कर इसकी फोटोकॉपी के साथ प्रवेश समिति के सामने उपस्थित होकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करा सकेंगे।
परीक्षा व प्रवेश छोड़कर बाकी कार्य रहेंगे बंद
लखनऊ विवि प्रशासन ने शासन की ओर से जारी आदेश के क्रम में कहा है कि जिन जिलों में जिलाधिकारी की ओर से भारी बरसात के कारण अवकाश घोषित किया गया है, वहां सहयुक्त महाविद्यालयों में अवकाश रहेगा। जबकि विश्वविद्यालय में परीक्षाएं, प्रवेश व चयन समिति के काम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगे। इसके अलावा यहां पर शिक्षण समेत अन्य कार्य नहीं होंगे। वहीं लुआक्टा ने सहयुक्त महाविद्यालयों में अवकाश घोषित करने की मांग की है।
पुनर्वास विवि में शैक्षणिक कार्य स्थगित
राजधानी में हो रही भारी बरसात को देखते हुए डॉ. शकुंतला मिश्रा विवि में 11 अक्तूबर मंगलवार को शैक्षणिक कार्य स्थगित कर दिया गया है। वित्त अधिकारी संजय कुमार सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रवेश व प्रशासनिक कार्य से जुड़े कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित होंगे।