फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   document varification from today in lu

लविवि: यूजी कोर्सों का डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन आज से

Mon, 10 Oct 2022 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
document varification from today in lu
लखनऊ। लविवि में नए सत्र 2022-23 की प्रवेश प्रक्रिया आखिरी चरण में पहुंच गई है। विभिन्न स्नातक कोर्सों की दो चरणों की काउंसिलिंग के बाद सोमवार से इनका डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन किया जाएगा। विवि प्रशासन की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, बीए एनईपी, बीएससी मैथ्स एनईपी, बीएससी बायो एनईपी की फिजिकल रिपोर्टिंग 10-11 अक्तूबर को निर्धारित की गई है। बीए के नवप्रवेशित विद्यार्थी अपने प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर के अनुसार मूल अभिलेखो व प्रमाण पत्रों की जांच के लिए सुबह 10 बजे अटल ब्लॉक, फैकल्टी ऑफ आर्ट्स, ओल्ड कैंपस में उपस्थित होंगे। बीएससी के विद्यार्थी सुबह 10 बजे डीन फैकेल्टी ऑफ साइंस, ओल्ड कैंपस में उपस्थित होंगे।
विज्ञापन

प्रवेश समन्वयक प्रो. पंकज माथुर के अनुसार, बीकॉम व बीकॉम ऑनर्स के विद्यार्थियों की फिजिकल रिपोर्टिंग 10 अक्तूबर को सुबह 10 बजे डीन फैकेल्टी ऑफ कॉमर्स, ओल्ड कैंपस स्थित कार्यालय में, बीवीए-बीएफए की 10 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से डीन कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स, ओल्ड कैंपस के कार्यालय में होगी। वहीं एलएलबी इंटीग्रेटेड (पांच वर्षीय पाठ्यक्रम) के विद्यार्थियाें की फिजिकल रिपोर्टिंग 10 अक्तूबर को सुबह 10 बजे डीन लॉ, सेकंड कैंपस जानकीपुरम, बीबीए, बीबीए आईबी, बीबीए एमएस के विद्यार्थियों की फिजिकल रिपोर्टिंग 10 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से निदेशक आईएमएस, सेकंड कैंपस जानकीपुरम, बीबीए टूरिज्म के विद्यार्थियों की फिजिकल रिपोर्टिंग निदेशक इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म स्टडीज, सेकंड कैंपस जानकीपुरम के कार्यालय में होगी। वहीं बीसीए के विद्यार्थियों की रिपोर्टिंग 10 अक्तूबर को सुबह 10 बजे प्रोफेसर इंचार्ज फैकेल्टी ऑफ इंजीनियरिंग, सेकंड कैंपस जानकीपुरम और डीफार्मा के विद्यार्थियों की 10 अक्तूबर को सुबह 10 बजे निदेशक इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, सेकंड कैंपस जानकीपुरम के कार्यालय में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed