फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   doctors will treat corona virus with the help of malaria and swine flu medicines

स्वाइन फ्लू समेत इन बीमारियों की दवाओं से कोरोना को देंगे मात, डॉक्टर्स आपस में कर रहे हैं चर्चा

Thu, 19 Mar 2020 04:13 PM IST
ishwar ashish चंद्रभान यादव/अमर उजाला, लखनऊ
चंद्रभान यादव/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 19 Mar 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
doctors will treat corona virus with the help of malaria and swine flu medicines
प्रतीकात्मक तस्वीर

CoronaVirus Latest Updates In Hindi: कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में लगे डॉक्टर एचआईवी, स्वाइन फ्लू और मलेरिया की दवाओं से नया फॉर्मूला ईजाद कर रहे हैं। फिर मरीजों की स्थिति अनुसार इस फॉर्मूले से उपचार कर रहे हैं। इसके लिए देशभर के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के डॉक्टर व्हॉट्सअप ग्रुप से भी जुड़े हैं।

विज्ञापन


इसमें वे मरीजों की स्थिति और दवाओं के असर के बारे में मशविरा कर रहे हैं। कोविड 19 के इलाज को अभी तक कोई रेजिमन (दवाओं का ग्रुप) तय नहीं हो सका है। चीन, जापान सहित अन्य देश दवाओं की खोज में जुटे हैं। वॉशिंगटन में टीके का इस्तेमाल शुरू हो गया है।
विज्ञापन


ऐसे में भारतीय चिकित्सक भी लगातार प्रयोग कर रहे हैं। मलेरिया, स्वाइन फ्लू और एचआईवी में प्रयोग किए जाने वाले दवाओं के ग्रुप को तोड़कर मरीज की स्थिति अनुसार नए ग्रुप बनाए जा रहे हैं। इन ग्रुप की दवाओं के आधार पर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। एचआईवी की दवाओं पर इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने भी संतुष्टि जताई है। कुछ चिकित्सकों ने स्वाइन फ्लू में दी जाने वाली ओस्टेरामिविर और मलेरिया की क्लोरीक्वीन पर भरोसा जताया है।

सामने आ रहे सकारात्मक परिणाम

doctors will treat corona virus with the help of malaria and swine flu medicines
प्रतीकात्मक तस्वीर

सूत्र बताते हैं कि कुछ डॉक्टरों ने टीबी एवं सांस से जुड़ीं बीमारियों में इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं को भी इलाज में शामिल किया है। टीबी के मरीजों में दी जाने वाली पैराजिनामाइट, इथमबुटाल और लियोफ्लाक्सिन से भी कुछ मरीजों को राहत मिली है।

हालांकि, अभी तक अधिकृत रूप से किसी भी रेजिमन को मंजूरी नहीं मिली है। केजीएमयू में भर्ती तीनों मरीजों में वायरस से जुड़ीं बीमारियों से जुड़े समूह की दवाएं दी गई हैं। इनके परिणाम सकारात्मक आ रहे हैं। फिलहाल चिकित्सक गोपनीयता का हवाला देकर अभी इसे सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं।

केजीएमयू मेडिसिन विभाग के डॉ. डी हिमांशु का कहना है कि स्वाइन फ्लू, मलेरिया, एचआईवी और टीबी सहित अन्य बीमारियों की कई दवाएं कोरोना के मरीजों पर कारगर साबित हुई हैं। यह मरीज की स्थिति पर निर्भर करता है कि उसे किस समूह की दवा दी जाए। निरंतर शोध किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
 

हर मरीज की रखी जा रही हिस्ट्री

doctors will treat corona virus with the help of malaria and swine flu medicines
प्रतीकात्मक तस्वीर

कोरोना को लेकर दुनियाभर में शोध शुरू हो गए हैं। हर मरीज की हिस्ट्री रखी जा रही है। संक्रामक रोग नियंत्रण में लगी चिकित्सकों की टीम मरीजों का डाटा इकट्ठा कर रही है। सूत्रों का कहना है कि विभिन्न प्रदेशों के चिकित्सकों ने मरीजों के डाटा और इलाज में इस्तेमाल दवाओं के समूह का आकलन शुरू कर दिया है।

डब्ल्यूएचओ, आईसीएमएमआर, एनआईवी पुणे सहित विभिन्न चिकित्सा शोध संगठनों की ओर से प्रयोग शुरू कर दिए गए हैं।

सोशल मीडिया का सहारा

doctors will treat corona virus with the help of malaria and swine flu medicines
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मरीजों के इलाज में लगी चिकित्सकों की टीम अलग-अलग व्हॉट्सअप ग्रुप से आपसी मशविरे में लगी है। कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में लगे प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के डॉक्टरों का भी समूह बन गया है। इसमें किस स्थिति के मरीज में कौन सी दवा कारगर पाई गई है, इसे लगातार अपडेट किया जा रहा है।

यह डॉक्टरों का व्यक्तिगत समूह है। बताया जाता है कि डॉक्टर इस पर भी मशविरा करते हैं कि किस देश के पॉजिटिव मरीज पर एचआईवी की कौन सी दवा कारगर रही और किस पर मलेरिया की दवा का असर दिखने लगा है। इसी तरह केजीएमयू के डॉक्टरों का भी अलग ग्रुप है।

इसमें मरीजों के इलाज में लगी टीम के सदस्यों को जोड़ा गया है। इस पर रेजिडेंट डॉक्टर आपसी चर्चा के साथ सीनियर संकाय सदस्यों से मशविरा करते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed