फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Doctors terminated for not being present on duty.

UP News: लंबे समय से अनुपस्थित सीतापुर और आगरा के दो डॉक्टर बर्खास्त

Wed, 05 Apr 2023 09:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 05 Apr 2023 09:07 PM IST
सार

सीतापुर और आगरा के सरकारी अस्पतालों से लंबे समय तक गायब रहने वाले डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया गया है। इन लोगों ने नोटिस का जवाब भी नहीं दिया।

विज्ञापन
Doctors terminated for not being present on duty.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

सीतापुर और आगरा के एक-एक चिकित्सक को बर्खास्त कर दिया गया है। दोनों चिकित्सक लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे थे। वहीं, मऊ के रतनपुरा सीएचसी के अधीक्षक एवं फार्मासिस्ट के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


सीतापुर जिले के मछरेहटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर कार्यरत डॉ. राजेश गुप्ता लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे थे। इन्हें नोटिस जारी की गई लेकिन जवाब नहीं दिया। इसी तरह आगरा जिले के चौरंगाहार पीएचसी पर तैनात डॉ. प्रियंक प्रताप सिंह भी लंबे समय से अस्पताल नहीं आ रहे थे। इन्होंने विभागीय नोटिस का जवाब भी नहीं दिया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर दोनों को बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट किया अखिलेश यादव का वीडियो, नेताजी की जगह प्राप्त किया पद्म विभूषण अवार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: बोनस न देने पर अब नियोक्ता को नहीं होगी जेल, 10 हजार रुपये देना होगा जुर्माना


इसी तरह उप मुख्यमंत्री ने मऊ जिले के विकास खंड रतनपुरा के ग्राम गुलौरी में एक कुएं से सरकारी दवाइयां व अन्य सामग्री बरामद होने के बाद सीएचसी रतनपुरा के अधीक्षक डॉ. अंसराज सोनी और चीफ फार्मासिस्ट धनंजय तिवारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

गाजियाबाद के स्पर्श अस्पताल का पंजीकरण निलंबित
गाजियाबाद के शालीमार गार्डन स्थित स्पर्श अस्पताल में मरीज रोहित की इलाज में लापरवाही के चलते हुई मृत्यु के आरोप के मामले में उप मुख्यमंत्री ने सीएमओ को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने अस्पताल का पंजीकरण निलंबित करते हुए उसे सील कर दिया गया है। जांच कमेटी ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed