फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   doctors showes thier oppose in lohia institute

लोहिया संस्थान के डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन

Sat, 03 Aug 2019 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
doctors showes thier oppose in lohia institute
चंद्रभान जी की खबर के साथ फोटो में इमरान- गोमती नगर लोहिया इंस्टीट्यूट में हड़ताल करते डॉक्टर
लखनऊ। लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस छात्रों ने नेशनल मेडिकल कमीशन एनएमसी बिल का विरोध करते हुए बृहस्पतिवार दोपहर प्रशासनिक भवन के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। संस्थान के अधिकारियों ने समझाकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्रों ने बिल का विरोध करते हुए प्रशासनिक भवन पर नारेबाजी की। मेडिकोज का कहना है कि बिल में संशोधन की जरूरत है। इससे झोलाछाप डॉक्टरों की फ ौज तैयार होगी। डॉक्टरों को छह माह का ब्रिज कोर्स कराकर एलौपैथिक दवाएं लिखने का अधिकार दिया जाएगा। इससे एंटीबायोटिक समेत दूसरी जीवनरक्षक दवाओं के दुरुप्रयोग का खतरा बढ़ सकता है। लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. गुरनाम सिंह ने एमबीबीएस अंतिम वर्ष में एग्जिट परीक्षा के फैसले के संशोधन की मांग की है। डॉ. गुरनाम का कहना है कि एग्जिट परीक्षा से पीजी का पाठ्यक्रम तय नहीं होना चाहिए। बिल में संशोधन की जरूरत है। निदेशक डॉ. एके त्रिपाठी ने कहा कि चार सीनियर डॉक्टर्स को प्रदर्शन में शामिल होने की अनुमति दी गई थी। इससे ओपीडी-इंडोर में मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed