फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Doctors missing from Arogya Mela, tests also in trouble

Lucknow News: आरोग्य मेले से डॉक्टर गायब, जांच का भी संकट

Mon, 07 Jul 2025 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Doctors missing from Arogya Mela, tests also in trouble
इलाज करते फार्मा​सिस्ट।
पीएचसी बहरौली गोसाईगंज सीएचसी के अंर्तगत आने वाली पीएचसी बहरौली पूरी तरह फार्मासिस्ट के भरोसे चल रही है। यहां कोई डॉक्टर तैनात नहीं है। मरीजों की समस्या पूछकर फार्मासिस्ट ही दवाएं दे रहे हैं। लैब टेक्नीशियन की अनुपस्थिति के कारण कोई जांच संभव नहीं हो पा रही। मरीजों को खून की जांच जैसी जरूरी सेवाओं के लिए 13 किमी दूर गोसाईगंज सीएचसी भेजा जा रहा है। आरोग्य मेले के दौरान केवल नौ सामान्य मरीजों को देखा गया और उन्हें दवा दी गई।
विज्ञापन

दोपहर 12:00 बजे - पीएचसी बहरौली

गोसाईगंज सीएचसी के अंर्तगत आने वाली पीएचसी बहरौली पूरी तरह फार्मासिस्ट के भरोसे चल रही है। यहां कोई डॉक्टर तैनात नहीं है। मरीजों की समस्या पूछकर फार्मासिस्ट ही दवाएं दे रहे हैं। लैब टेक्नीशियन की अनुपस्थिति के कारण कोई जांच संभव नहीं हो पा रही। मरीजों को खून की जांच जैसी जरूरी सेवाओं के लिए 13 किमी दूर गोसाईगंज सीएचसी भेजा जा रहा है। आरोग्य मेले के दौरान केवल नौ सामान्य मरीजों को देखा गया और उन्हें दवा दी गई।
विज्ञापन


दोपहर 12:45 बजे - पीएचसी रहीमाबाद



यहां आरोग्य मेले में 43 मरीज आए, जिनमें से केवल नौ की जांच हो सकी। शुगर, मलेरिया जैसी सामान्य जांचें की गईं। डॉ. अनु सिन्हा यहां तैनात हैं, लेकिन उनकी ड्यूटी सीएचसी में लगी थी, जबकि डॉ. दानिश छुट्टी पर थे। पीएचसी पर सिर्फ एक महिला डॉक्टर और एक फार्मासिस्ट मौजूद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 1:00 बजे - पीएचसी घुरघुरि तालाब



यह केंद्र अन्य पीएचसी के मुकाबले बेहतर स्थिति में नजर आया। मौसमी बीमारियों को लेकर मरीजों की अच्छी खासी भीड़ थी। कुल 29 मरीजों (11 पुरुष, 12 महिलाएं, 6 बच्चे) का इलाज किया गया। मेले में डॉ. पुष्पेंद्र यादव, डॉ. तृप्ति सिंह, फार्मासिस्ट विजय आजाद, भारतेंदु मिश्रा (लैब टेक्नीशियन) उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed