फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   doctors leave suspended till 16feb due to investers summit

Lucknow News: लखनऊ में इन्वेस्टर्स समिट व जी-20 सम्मेलन के चलते डॉक्टरों, स्टाफ की छुट्टी 16 तक निरस्त

Tue, 07 Feb 2023 10:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 07 Feb 2023 10:47 AM IST
सार

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि इन्वेस्टर्स समिट व जी-20 के मेहमानों की सेहत की जांच व चिकित्सा सुविधा के लिए 200 डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी तय हुई है। इसमें 90 डॉक्टर व 90 पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी तय की गई है।

विज्ञापन
doctors leave suspended till 16feb due to investers summit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊर में इन्वेस्टर्स समिट व जी-20 सम्मेलन को लेकर सरकारी अस्पतालों के साथ ही सीएमओ के अधीन सभी डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों का अवकाश 16 फरवरी तक निरस्त कर दिया गया है। इन्हें विशेष परिस्थितियों में अफसरों से अनुमति के बाद ही छुट्टी मिल सकेगी।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि इन्वेस्टर्स समिट व जी-20 के मेहमानों की सेहत की जांच व चिकित्सा सुविधा के लिए 200 डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी तय हुई है। इसमें 90 डॉक्टर व 90 पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी तय की गई है। बाकी को रिर्जव रखा गया है। कार्यक्रम स्थल पर दो अस्थायी अस्पताल बनाए गए हैं। इनके साथ एयरपोर्ट पर भी डॉक्टरों की ड्यूटी रहेगी। राजधानी के सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। तीन स्थायी अस्पतालों में जरूरत के हिसाब से मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था है।
विज्ञापन


पैथोलॉजी व रेडियोलॉजी जांच की सुविधा भी होगी। सामान्य के साथ आईसीयू बेड भी रिजर्व हैं। 17 से अधिक एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस अलग-अलग स्थानों पर खड़ी होंगी। इनमें डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती रहेगी। मेहमानों की चिकित्सा व्यवस्था के लिए कई जिलों से डॉक्टर व स्टाफ की टीम बुलाई गई है। पुख्ता स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए सभी डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ का अवकाश 16 फरवरी तक निरस्त है। वहीं, बलरामपुर अस्पताल के सीएमएस डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि डॉक्टरों, सभी स्टाफ का अवकाश 20 फरवरी तक निरस्त किया गया है। इन्वेस्टर्स समिट, जी-20 सम्मेलन के साथ ही अस्पताल में 20 फरवरी से पहले एनक्वास टीम के निरीक्षण को देखते हुए यह आदेश जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed