फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   doctor slapped pharmacy intern for entering OT without shoe covers victim has filed complaint

UP News: ओटी में घुसा फार्मेसी इंटर्न... तो इस बात पर चढ़ा डॉक्टर का पारा; जड़ दिए एक के बाद एक कई थप्पड़

Fri, 19 Dec 2025 06:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 Dec 2025 06:17 PM IST
सार

लखनऊ में ओटी में बिना शू कवर पहने घुसने पर डॉक्टर ने फार्मेसी इंटर्न को थप्पड़ जड़ दिए। इससे हंगामा हो गया। पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है। पढ़ें पूरा मामला...

विज्ञापन
doctor slapped pharmacy intern for entering OT without shoe covers victim has filed complaint
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ स्थित बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी ओटी में शुक्रवार को डॉक्टर ने फार्मेसी इंटर्न को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए। इसे लेकर वहां पर हंगामा हो गया। आरोप है इंटर्न बिना शू कवर पहने ओटी में घुस गया था। फार्मेसी इंटर्न ने डॉक्टर पर मारपीट व गाली-गलौज किए जाने का आरोप लगाते हुए निदेशक को शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


बलरामपुर अस्पताल में फार्मेसी की इंटर्नशिप करने वाले छात्र सोमेश की ड्यूटी इमरजेंसी में लगी थी। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे एक बच्चे की ड्रेसिंग करने के लिए वह इमरजेंसी ओटी में गया था। ओटी में मौजूद डॉक्टर ने बिना शू कवर पहनकर अंदर आने पर इंटर्न पर भड़क उठे। 
विज्ञापन


आरोप है डॉक्टर ने इंटर्न को कई थप्पड़ जड़ दिए। इससे वहां पर हंगामा हो गया। काफी देर तक वहां पर चिकित्सकीय कार्य बाधित रहा। पीड़ित ने इसकी शिकायत अस्पताल निदेशक से किया है। निदेशक ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed