फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   doctor's day celebration from ima

मरीजों की सेवा को तत्पर रहें चिकित्सक

Tue, 02 Jul 2019 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
doctor's day celebration from ima
फोटो -
विज्ञापन

मरीजों की सेवा को तत्पर रहें चिकित्सक
क्रासर- आईएमए ने किया चिकित्सकों का सम्मान
लखनऊ। चिकित्सा स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने क हा कि चिकित्सक मरीजों की सेवा के लिए तत्पर रहें। संसाधन कम होने के बाद भी बेहतर सेवा देकर हम पुण्य के भागीदारी बन सकते हैं। वह आईएमए की ओर से सोमवार को रिवर बैंक कॉलोनी स्थित आईएमए भवन में आयोजित चिकित्सक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
राज्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सक समाज का गौरव है। यह समाज का सबसे सम्मानित पेशा है। केजीएमयू कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट ने कहा कि डॉक्टर्स दिवस समाज द्वारा चिकित्सकों के प्रति सम्मान का भाव पैदा करता है। इस दौरान पीजीआई निदेशक डॉ. राकेश कपूर, केजीएमयू कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट, डॉ. शादाब मोहम्मद, डॉ. दीपक अग्रवाल, डॉ. सुदर्शन याग्निक, डॉ. अब्बास अली मेहंदी, सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल, डॉ. चंद्रावती, डॉ. सरोज श्रीवास्तव, डॉ. संतोष साहनी, डॉ. एसपी एस गौर, डॉ. एके सिंह, डॉ. आरके गर्ग, डॉ. मंजू शुक्ला, डॉ. इंदू वाखलू, डॉ. एचपी गुप्ता, डॉ. मंजू टंडन, डॉ. उमा सिंह, डॉ. श्रद्धा सिंह, डॉ. पीके गुप्ता, डॉ. सूर्यकांत, डॉ. उर्मिला सिंह, डॉ. निधि निरंजन, डॉ. शशि राय, डॉ. राका प्रसाद, डॉ. प्रमोद अग्रवाल, डॉ. वैभव खन्ना, डॉ. एके सिंह, डॉ. विश्वजीत सिंह, डॉ. अरुण शर्मा, डॉ. संदीप साहू, डॉ. रामकरन, डॉ. एस मुंशी, डॉ. मनीषा सिंह, डॉ. जावेद अहमद, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. तूलिका चंद्रा, डॉ. रवि भास्कर, डॉ. प्रांजल अग्रवाल को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता आईएमए अध्यक्ष डा. जीपी सिंह ने की एवं सचिव डा. जेडी रावत ने आभारत व्यक्ति किया। संचालन डा. विनीता मित्तल, एवं डा. अजय वर्मा ने किया।
विज्ञापन

इसी क्रम में होम्योपैथिक डॉक्टर्स एसोसिएशन की ओर से हजरतगंज में आयोजित समारोह में मरीजों और चिकित्सकों के बीच बेहतर संबंध में जोर दिया गया। उत्तर प्रदेश होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड के अध्यक्ष प्रोफेसर बीएन सिंह, केंद्रीय होम्योपैथी परिषद के पूर्व सदस्य डॉ. अनुरुद्ध वर्मा, डॉ. शांताराय शर्मा, डॉ. पंकज श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed