फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   doctor denied to do operation of HIV patients

HIV पीड़ित मरीजों का ऑपरेशन करने से सर्जन ने किया इंकार

Sun, 28 Feb 2016 01:59 PM IST
Updated Sun, 28 Feb 2016 01:59 PM IST
विज्ञापन
doctor denied to do operation of HIV patients

एचआईवी पीड़ितों को समाज में सम्मानपूर्वक तरीके से जीने के लिए सरकार और विभिन्न संस्थाएं भले ही तमाम जागरूकता कार्यक्रम चला रही हों, लेकिन उनके साथ भेदभाव जारी है।

विज्ञापन


प्रतापगढ़ में ऐसा एक ही मामला सामना आया है, जिसमें जिला अस्पताल के सर्जन पर दो एचआईवी पीड़ितों का ऑपरेशन करने से मना कर देने का आरोप लगा है।

एचआईवी और टीबी पीड़ितों के लिए काम करने वाली संस्था पीएनपी (प्रतापगढ़ नेटवर्क फॉर पीपुल लिविंग विथ एचआईवी एड्स सोसाइटी) ने डीएम और सीएमओ से मामले की शिकायत की है। साथ ही आपरेशन न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


पीएनपी अध्यक्ष विनोद यादव के मुताबिक, संस्था से जुड़े पांच एचआईवी पीड़ितों का ऑपरेशन होना है। जिसमें से दो लोगों के ऑपरेशन की बात जिला अस्पताल के सर्जन प्रेम मोहन गुप्ता से हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एचआईवी का पता चला तो भड़क गया डॉक्टर

doctor denied to do operation of HIV patients

इसमें एक पुरुष रोगी का बवासीर और दूसरी महिला की बच्चेदानी का ऑपरेशन होना था। उनका कहना है कि सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जब दोनों के एचआईवी पीड़ित होने की जानकारी डॉ. प्रेम मोहन को दी गई तो वह भड़क गए।

उन्होंने ऑपरेशन करने से साफ मना कर दिया। दोनों मरीजों ने यह बात संस्था के अध्यक्ष विनोद यादव से बताई। इस संबंध में विनोद यादव सीएमओ से मिले।
सीएमओ ने डॉक्टर आरडी द्विवेदी से दोनों मरीजों का ऑपरेशन करने को कहा। इसके बावजूद दोनों मरीजों का ऑपरेशन नहीं किया गया।

मैंने डॉक्टर प्रेम मोहन गुप्ता से पूछा तो उन्होंने बताया कि दोनों मरीजों की कुछ जांच बाकी थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ऑपरेशन करा दिया जाएगा। दोनों को सोमवार को बुलाया गया है।
डॉ आरडी द्विवेदी सीएमएस, जिला अस्पताल

एचआईवी पीड़ित मरीजों का ऑपरेशन करने से इनकार करना बेहद गंभीर मसला है। इस मामले में सीएमओ से पूरी जानकारी ली जाएगी। अगर ऐसा साबित होता है कि दोषी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. आदर्श सिंह, जिलाधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed