फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Do not be obstinate, nor place your trust in everything.

Lucknow News: न जिद पर अड़ें, न हर बात पर करें भरोसा

Fri, 24 Jul 2026 01:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Do not be obstinate, nor place your trust in everything.
उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर महाराज
लखनऊ। न हर बात पर अड़ना सही है और न ही हर किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करना। जीवन में जरूरत है तो विवेक, संयम और संतुलन की। अधिक जिद्दीपन और भोलापन व्यक्ति से गलत निर्णय करा सकता है। इसलिए इन दोनों की अति से बचना चाहिए। ये बातें बृहस्पतिवार को उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर महाराज ने कहीं। आशियाना स्थित दिव्यांग जैन मंदिर में चल रहे पावन वर्षायोग के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में विवेक, संयम और संतुलन आवश्यक है। अधिक जिद्दीपन और भोलापन नरक के द्वार खोलते हैं। वहीं, मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ जैन ने बताया कि 11 अक्तूबर को वर्ष में एक बार आयोजित होने वाली सरस्वती महा अर्चना होगी। मंदिर में लगभग 1200 वर्ष प्राचीन श्री सरस्वती माता की प्रतिमा के दुर्लभ दर्शन होंगे। दो अगस्त को जैन समाज के मेधावियों का प्रतिभा सम्मान समारोह होगा। 10वीं, 12वीं और विभिन्न डिग्रियां प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed