{"_id":"5f66091d566b6972152ae0e0","slug":"do-effective-door-to-door-survey-contact-tracing-medical-examination-cm-yogi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रभावी तरीके से करें डोर-टू-डोर सर्वे, कांटेक्ट ट्रेसिंग, मेडिकल जांच : सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभावी तरीके से करें डोर-टू-डोर सर्वे, कांटेक्ट ट्रेसिंग, मेडिकल जांच : सीएम योगी
Sat, 19 Sep 2020 07:05 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 19 Sep 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के संक्रमण पर नियंत्रण एवं उपचार की व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल जांच, डोर-टू-डोर सर्वे और कांटेक्ट ट्रेसिंग को पूरी सक्रियता के साथ संचालित किया जाए। उन्होंने लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, झांसी, अयोध्या, मेरठ व गोरखपुर की विशेष मॉनिटरिंग करने तथा इन जिलों में स्वास्थ्य व्यवस्था और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मृत्यु की दर कम और रिकवरी दर अच्छी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शनिवार को अपने आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों में ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता के साथ-साथ बैकअप की व्यवस्था भी रहनी चाहिए। यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि ऑक्सीजन निर्धारित मूल्य पर ही उपलब्ध हो। उन्होंने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य से कानपुर नगर की स्थिति की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि कानपुर नगर में शत-प्रतिशत कॉंटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोविड चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखा जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ नियमित राउंड लें। पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा मरीजों की गहन मॉनिटरिंग की जाए। एंबुलेंस सेवाओं को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। उन्होंने इस बात पर संतोष जताया कि प्रदेश में मृत्यु की दर कम और रिकवरी दर अच्छी है। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, मुख्य सचिव आरके तिवारी व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
ई-संजीवनी एप का व्यापक प्रचार करें
सीएम योगी ने कहा कि ई-संजीवनी एप के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही ओपीडी सुविधा काफी उपयोगी साबित हो रही है। ज्यादा से ज्यादा लोग इस सेवा से लाभान्वित हो सके, इसके लिए ई-संजीवनी एप का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्हाेंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के संबंध में जागरूकता अभियान जारी रखा जाए। इसके लिए प्रचार के साधनों के साथ ही पब्लिक एड्रेस सिस्टम का भी व्यापक स्तर पर उपयोग किया जाए।