कोरोना से जंग: मुख्यमंत्री योगी ने ऑक्सीजन की ऑडिट जारी रखने के निर्देश दिए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में ऑक्सीजन की आपूर्ति पर पूरी नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की उपलब्धता प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में है। कहीं भी कमी नहीं होनी चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि ऑक्सीजन की ऑडिट जारी रखी जाए। एक सप्ताह पूर्व तक मेडिकल कॉलेजों में 300-350 मीट्रिक टन की मांग होती थी अब वह घट कर 250-300 एमटी तक हो गई है।
बीते 24 घंटों में 923 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का वितरण किया गया है। सभी जिलों में वेंटिलेटर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए गए हैं। एसीएस स्वास्थ्य, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा प्रत्येक दशा में इन उपकरणों को क्रियाशील होना सुनिश्चित कराएं।
संबंधित जिलों से संपर्क कर इस संबंध में उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाए। इसके उपरांत भी यदि वेंटिलेटर व ऑक्सीजन कंसंट्रेटर क्रियाशील न होने की सूचना प्राप्त हो तो संबंधित डीएम व सीएमओ की जवाबदेही तय की जाएगी।
होम आइसोलेशन वालों के लिए बढ़ाएं ऑक्सीजन
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि होम आइसोलेशन में उपचाराधीन मरीजों को ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था को और बेहतर करने की जरूरत है।
होम आइसोलेशन में उपचाराधीन कोविड मरीजों, लक्षणयुक्त संदिग्ध मरीजों, गंभीर रोग से पीड़ित नॉन कोविड मरीजों अथवा चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार जिस भी मरीज के लिए ऑक्सीजन की जरूरत हो, उसे ऑक्सीजन जरूर उपलब्ध कराया गया। सभी जिलों में घर पर उपचाराधीन मरीजों को ऑक्सीजन की सुचारु आपूर्ति होनी चाहिए।