फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dmrc officers visits lucknow

पॉलीटेक्निक और शहीद पथ को जोड़ेगी मेट्रो

Sat, 08 Mar 2014 10:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 08 Mar 2014 10:14 AM IST
विज्ञापन
dmrc officers visits lucknow

भविष्य में कानपुर रोड से शहीद पथ होते हुए आने वाली रिंग लाइन मेट्रो को नए हाईकोर्ट परिसर से जोड़ने वाली लाइन से मिलाया जाएगा।

विज्ञापन


राजधानी में नॉर्थ साउथ कॉरिडोर के अतिरिक्त अन्य वैकल्पिक मेट्रो रूट का सर्वे करने आई दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की टीम को कुछ इसी दिशा में काम करने की सलाह लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने दी है।

डीएमआरसी की टीम ने रिंग लाइन मेट्रो और हाईकोर्ट परिसर क्षेत्र को भी देखा। टीम के सदस्य शनिवार को पुराने लखनऊ का सर्वे करेंगे।

डीएमआरसी की एक टीम अगले सप्ताह से स्थाई तौर पर ट्रैफिक और अन्य तरह की स्टडी के लिए लखनऊ में ही रुकेगी।

डीएमआरसी की ओर से महाप्रबंधक कंसल्टेंसी सर्विसेज अजय गर्ग और संयुक्त महाप्रबंधक आरजी शर्मा वैकल्पिक रूट्स के सर्वे के लिए शुक्रवार को राजधानी आए थे।

यहां उन्होंने एलएमआरसी के एमडी राजीव अग्रवाल और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक ध्यान रिंग लाइन मेट्रो रूट से हाईकोर्ट के नए परिसर को जोड़ने पर रखे।
विज्ञापन


अमौसी से मुंशी पुलिया तक आने वाले नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर से न्यू हाईकोर्ट परिसर फैजाबाद को जोड़ा जाना लगभग तय है।

यह करीब सवा तीन किलोमीटर लंबा रूट होगा। दूसरी ओर कानपुर रोड से शहीद पथ होते हुए फैजाबाद रोड को छूने वाली रिंग लाइन मेट्रो को भी न्यू हाईकोर्ट परिसर से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में शहर के दोनों ओर से हाईकोर्ट परिसर मेट्रो से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही टीम को आलमबाग को राजाजीपुरम और नक्खास चौराहे से
जोड़ने वाले मिल रोड रूट, सुभाष मार्ग रूट और विक्टोरिया स्ट्रीट रूट का सर्वे करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed