{"_id":"59baa4494f1c1bac688b487f","slug":"dm-sir-i-am-alive-daughter-fraud-with-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"'डीएम साहब मैं जिंदा हूं...' बेटी ने मृत दिखाकर जमीन की करा ली वरासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'डीएम साहब मैं जिंदा हूं...' बेटी ने मृत दिखाकर जमीन की करा ली वरासत
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:19 AM IST
विज्ञापन
demo image
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदी थाने के बैकुंठा गांव में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बड़ी बेटी और दामाद ने एक महिला को मृत दिखाकर जमीन की वरासत अपने नाम पर दर्ज करा ली है।
विज्ञापन
अपने जीवित होने के दावे के साथ महिला ने छोटी बेटी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को पत्र सौंपा। डीएम ने एसडीएम महसी को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
हरदी थाना अंतर्गत ग्राम बैकुंठा निवासी जगतपाल सिंह की वर्ष 2005 में मृत्यु हो गई थी। वरासत में उनकी पत्नी सुंदरपती उर्फ कामिनी सिंह का नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज किया जाना चाहिए था।
विज्ञापन
लेकिन गांव में ही रहने वाले दामाद और बड़ी बेटी ने धोखाधड़ी कर जमीन की वरासत सरोज कुमारी के नाम पर दर्ज करा ली। इसकी जानकारी कुछ दिन पूर्व छोटी बेटी किरन सिंह को हुई।
इस पर किरन ने तहसील महसी में जाकर अभिलेखों की छानबीन शुरू की। जिसमें पूरा सच सामने आया। छोटी बेटी किरन सिंह ने मां के साथ डीएम अजयदीप सिंह को पहुंचकर पत्र सौंपा।
उसका कहना है कि अब जीजा और बहन घर से निकाल देने की धमकी दे रहे हैं। उसने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में डीएम ने एसडीएम महसी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।