फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dm reach villagers house and give medicines

डीएम ने ग्रामीणों के घर जाकर बंटवाई दवा, लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा

Thu, 20 May 2021 01:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Dm reach villagers house and give medicines
राजधानी में संक्रमण की रोकथाम व स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के लिए बुधवार को जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने बख्शी का तालाब क्षेत्र के साढ़ामऊ, पहाड़पुर, राजापुर इंदौरा सहित अन्य गांवों का दौरा किया। उन्होंने लोगों से टेस्टिंग, ट्रैकिंग व ट्रीटमेंट की जानकारी ली।
सबसे पहले डीएम अभिषेक प्रकाश ने साढ़ामऊ स्थित प्राथमिक विद्यालय के टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने टीका लगवाने आए लोगों से संवाद भी किया।
यहां उन्होंने अधिकारियों व निगरानी समिति के साथ बैठक भी की। उन्होंने युद्धस्तर पर जांच का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने बीकेटी के आपदा प्रबंधन केंद्र पर बने वैक्सीनेशन सेंटर का जायजा लिया।
विज्ञापन

वहीं, पहाड़पुर में कोविड प्रोटोकॉल के तहत निगरानी समिति की खुली बैठक कर सर्विलांस एक्टिविटी के सत्यापन के साथ अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
वहीं, निरीक्षण के दौरान होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों व अन्य ग्रामीणों के दरवाजे जाकर संवाद किया। उन्होंने पल्सऑक्सीमीटर से जांच करवाई और हाल चाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उनके साथ एडीएम प्रशासन अमर पाल सिंह, एसडीएम बीकेटी डॉ. शुभी सिंह काकन व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
आशा को किया पुरस्कृत
गांव में टेस्टिंग, ट्रेसिंग व दवा वितरण का कार्य अच्छे ढंग से करने के लिए डीएम ने आशा मुन्नी देवी व राजेश्वरी देवी को 5000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर पुरस्कृत किया। इसके साथ ही उसे प्रशस्ति पत्र जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed