{"_id":"5f4a87db0aeffc4bdd7ea441","slug":"dm-cmo-meet-regularly-use-cm-helpline-to-communicate-with-patients-living-in-home-isolation","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम-सीएमओ नियमित रूप से करें बैठक, होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों से संवाद के लिए सीएम हेल्पलाइन का करें उपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम-सीएमओ नियमित रूप से करें बैठक, होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों से संवाद के लिए सीएम हेल्पलाइन का करें उपयोग
Sat, 29 Aug 2020 10:22 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाल नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाल नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक जिले में जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी सवेरे कोविड अस्पताल और शाम को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में नियमित रूप से अवश्य बैठक करें। उन्होंने एक दिन में कोविड-19 के 1.48 लाख से अधिक टेस्ट किए जाने पर संतोष व्यक्त किया। योगी ने टेस्टिंग क्षमता को हर रोज 1.50 लाख करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शनिवार को अपने आवास पर उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि कोविड प्रभावित लोगों को और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी डीएम व सीएमओ दिन में दो बार नियमित रूप से बैठक करें। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क के अनिवार्य उपयोग का पालन कराने के निर्देश भी दिए। मेडिकल उपकरणों के सुचारु संचालन के लिए तकनीकी स्टाफ को प्रशिक्षित किए जाने पर बल दिया।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि हाई फ्लो नेजल कैन्युला (एचएफएनसी) मशीन को संचालित करने वालों को प्राथमिकता पर प्रशिक्षित किया जाए। उन्होंने होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों से नियमित संवाद स्थापित करते के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि इस कार्य में सीएम हेल्पलाइन का भी उपयोग किया जाए। उन्होंने कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग, सर्विलांस तथा डोर-टू-डोर सर्वे कार्य को पूरी तेजी से संचालित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव आरके तिवारी व अन्य अधिकारी उपस्थिति थे।
किसानों को बिना दिक्कत दिलाएं खाद
सीएम ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को खाद बिना दिक्कत के मिले। उन्होंने खाद की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि एमएसएमई सेक्टर की नवीन इकाइयों तथा पूर्व स्थापित इकाइयों के सुदृढ़ीकरण के लिए बैंकों से समन्वय बनाकर अधिक से अधिक इकाइयों के लिए ऋण की व्यवस्था की जाए।
सीवीओ करें गोआश्रय स्थलों का निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अपने-अपने जिलों के गो-आश्रय स्थलों का निरीक्षण करें। गोवंश के लिए चारे की अच्छी व्यवस्था के साथ ही, उनके स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया जाए। पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इस कार्य की मॉनिटरिंग करें। उन्होंने न्याय पंचायत स्तर पर जनसुनवाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
बाढ़ राहत कार्यों को पूरी तेजी से संचालित करें
सीएम योगी ने कहा कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों को प्रभावित लोगों के लिए राहत कार्य पूरी गति से संचालित किए जाएं। बाढ़ प्रभावितों को राशन किट उपलब्ध कराया जाए तथा उनके लिए चिकित्सा की समुचित व्यवस्था भी की जाए। बाढ़ से फसलों की क्षति का सर्वे कराकर शीघ्र मुआवजा दिया जाए। बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि ग्राम प्रहरियों की तैनाती तथा फॉरेंसिक लैब की स्थापना की कार्य योजना तैयार हो गई है।