फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Diwali gift: Increase in salary of 32,552 contractual workers of the state by up to Rs 1500, increased remuneration will be applicable to workers from November 1

दीपावली का तोहफा : प्रदेश के 32,552 संविदाकर्मियों के वेतन में 1500 रुपये तक वृद्घि, एक नवंबर से कर्मियों पर लागू होगा बढ़ा हुआ पारिश्रमिक

Fri, 29 Oct 2021 07:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 29 Oct 2021 07:40 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के 32,552 संविदाकर्मियों के लिए खुशखबरी है।दीपावली पर उन्हें बढ़े हुए वेतन की सौगात दी गई है। छह प्रतिशत पारिश्रमिक वेतन में वृद्घि का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
Diwali gift: Increase in salary of 32,552 contractual workers of the state by up to Rs 1500, increased remuneration will be applicable to workers from November 1

विस्तार

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के 32,552 संविदाकर्मियों के लिए खुशखबरी है।दीपावली पर उन्हें बढ़े हुए वेतन की सौगात दी गई है। छह प्रतिशत पारिश्रमिक वेतन में वृद्घि का निर्णय लिया गया है। इससे कर्मचारियों को छह सौ से लेकर 15 सौ रुपये तक वेतन वृद्घि मिलेगी। इससे संविदाकर्मियों में खुशी की लहर है।

विज्ञापन


उप्र परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक(कार्मिक) अतुल त्रिपाठी ने बताया कि पहली नवम्बर से बढ़ा हुआ पारिश्रमिक लागू होगा। इसके अतिरिक्त प्रति बस पचास प्रतिशत पैसेंजर लोड फैक्टर को कम कर दिया गया है। इसमें 50 फीसदी यात्री लोड फैक्टर कम होने पर सौ प्रतिशत वेतन से कटौती की जगह एक तिहाई कटौती की जाएगी। इस फैसले से सभी श्रेणी के संविदाकर्मियों को फायदा होगा। परिवहन निगम में संविदा पर चालक 14,974 और परिचालक 17,578 तैनात हैं। वर्ष 1996 से दिसंबर 2021 के बीच संविदा चालक परिचालक जल्द समायोजित करने का फैसला भी लिया गया है।
विज्ञापन


फिक्स वेतन में 600 रुपये की वृद्घि
परिवहन निगम प्रशासन व रोडवेज कर्मचारी संघ के मध्य हुई बातचीत में फिक्स वेतन पाने वाले संविदाकर्मियों के वेतन में 600 रुपये वृद्घि का फैसला लिया गया है। 14-17 हजार रुपये पाने वालों का वेतन 600 रुपये बढ़कर मिलेगा। वहीं प्रति किलोमीटर बस संचालन डेढ़ रुपये से बढ़ाकर 1.59 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपावली पर पांच हजार एडवांस
दीपावली पर संविदाकर्मियों को निगम प्रशासन की ओर से पांच हजार रुपये एडवांस देने का फैसला लिया गया है। इससे संविदाकर्मियों को खासी राहत हो जाएगी। इस निर्णय से उनमें खुशी की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed