{"_id":"bd3b2afd0f315f8085283158910734d2","slug":"diwali-festival-gift","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवाली पर फूटा महंगाई बम, दूध से सफर तक महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवाली पर फूटा महंगाई बम, दूध से सफर तक महंगा
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Wed, 30 Oct 2013 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली से पहले से महंगाई बम और विकराल हो सकता है।
विज्ञापन
पराग का दूध जहां मंगलवार से ही दो रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया वहीं सिटी बसों में एमएसटी से सफर एक नवंबर से महंगा हो जाएगा।
भारतीय रिजर्व बैंक के रेपो रेट में चौथाई फीसदी की बढ़ोतरी कर दी। इससे कर्ज से कार लेने और मकान बनाने का सपना भी महंगा हो सकता है।
एमएसटी किराये में बढ़ोतरी
सिटी बस यात्रियों का मासिक यात्री पास (एमएसटी) एक नवंबर से महंगा हो जाएगा।
यात्रियों को अब एमएसटी बनवाने के लिए पहले से तय किराये की अपेक्षा 10 से 30 रुपये अधिक चुकाने होंगे। कंपनी ने पांच से आठ फीसदी तक किराया बढ़ा दिया है।
कुछ घंटों में ही बिक गया 30 क्विंटल प्याज
सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी के प्रबंध निदेशक ए. रहमान ने बताया कि विभिन्न श्रेणियों में 10 से 30 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई। इससे पहले अगस्त में भी एमएसटी की दरों में बढ़ोतरी की गई थी।
दूध पीना भी हुआ महंगा
निजी दुग्ध उत्पादकों के बाद अब पराग दूध भी दो रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है।
लखनऊ दुग्ध संघ ने भी मंगलवार शाम से बढ़ा रेट लागू कर दिया। साल भर में संघ ने दूध के दाम में यह तीसरी बार बढ़ोतरी की है।
हर बाद दूध के दाम में दो-दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए। यानी एक साल में पराग दूध छह रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया।
और खबरों के लिए यहां आएं....