{"_id":"5c798d80bdec2273a67cb24c","slug":"divyang-can-cast-their-vote-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन मतदान कर सकेंगे शहर के दिव्यांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन मतदान कर सकेंगे शहर के दिव्यांग
Sat, 02 Mar 2019 01:22 AM IST
सौरभ दिक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: सौरभ दिक्षित
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में शहर के दिव्यांगजनों को ऑनलाइन मतदान की सुविधा देने की तैयारी है। इससे दिव्यांगों को बूथ तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चुनाव आयोग के निर्देश पर नगर निगम ने शहर के दिव्यांग जानों का सर्वे कर ब्यौरा जुटाना शुरू कर दिया है।
इसके लिए नगर निगम की ओर से सभी दिव्यांगजनों से अपील की गई है कि वह अपना मतदाता पहचान पत्र और दिव्यांग प्रमाणपत्र की छाया प्रति नगर निगम के क्षेत्रीय जोनल कार्यालय में शनिवार को दोपहर दो बजे तक जमा कर दें। अब तक 1100 दिव्यांग जन चिह्नित भी किए जा चुके हैं।
शहर में दो हजार से अधिक दिव्यांग होने का अनुमान है। यह पहली बार है कि दिव्यांगजन बिना मतदान केंद्र जाए अॅानलाइन मतदान कर सकेंगे। इसको लेकर दिव्यांगजनों का कई दिन से नगर निगम की टीमें शहर में सर्वे कर रही थीं।
विज्ञापन
शुक्रवार को नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में विशेष बैठक भी हुई। इसमें सभी जोनल अधिकारियों ने अपनी-अपनी रिपोर्ट रखी। जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांगजनों की जो सूची सौंपी गई थी, उसमें तमाम ऐसे पते दर्ज हैं जो सर्वे में कर्मचारी ढूंढ नहीं पाए।
उनसभी दिव्यांगजनों से मतदाता पहचान पत्र और दिव्यांग प्रमाण पत्र की छाया प्रति नजदीकी नगर निगम के जोनल में जमा करने की अपील की है जो अभी सर्वे से छूटे हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि चुनाव आयोग ऐसी व्यवस्था करने जा रहा है जिसमें दिव्यांगों को मतदान केंद्र तक जाने की जरूरत न पड़े। उनको आन लाइन सिस्टम के जरिये मतदान कराया जा सके। उसको लेकर शहर में दिव्यांगों का सर्वे किया जा रहा है।