फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Diversion of trains of Ayodhya to Sultanpur route.

Railway: अयोध्या-सुल्तानपुर रूट की ट्रेनें 16 से 28 अक्तूबर तक प्रतापगढ़ होकर चलेंगी

Tue, 10 Oct 2023 10:39 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 10 Oct 2023 10:39 AM IST
सार

16 से 28 अक्तूबर तक अयोध्या-सुल्तानपुर रूट की ट्रेनों का डायवर्जन किया गया है। कई ट्रेनों के समय में भी परिवर्तन किया गया है।

विज्ञापन
Diversion of trains of Ayodhya to Sultanpur route.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

अयोध्या-सुल्तानपुर रूट की ट्रेनें 16 से 28 अक्तूबर तक मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ होकर चलेंगी। यह बदलाव जौनपुर जंक्शन और जौनपुर सिटी के बीच कॉर्ड लाइन (बायपास) बिछाई जाने की वजह से होगी।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि हावड़ा-योगनगरी ऋषिकेश दून एक्सप्रेस 17 से 28 अक्तूबर तक वाराणसी-जंघई-फाफामऊ-ऊंचाहार-रायबरेली के रास्ते चलाई जाएगी। गाजीपुर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 20 व 27 अक्तूबर को जौनपुर जंक्शन-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलेगी। ऐसे ही अलग-अलग तारीखों में फरक्का एक्सप्रेस सहित आठ ट्रेनों को आधे से सवा घंटे तक रोककर चलाया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: यूपी की हारी 14 सीटों पर बीजेपी उतार सकती है फिल्म स्टार, दिग्गज भी दिख सकते हैं मैदान में
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में सप्ताह भर रह सकता है बिजली संकट, कई विद्युत उत्पादन इकाइयां ठप


ये ट्रेनें प्रतापगढ़ के रास्ते चलेंगी
साबरमती एक्सप्रेस(19167) 16 से 26 अक्तूबर
इंदौर-पटना एक्सप्रेस(19313) 16 व 18 अक्तूबर
जलियावाला बाग एक्सप्रेस(18103) 16 से 25 अक्तूबर
गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस(15636) 16 व 23 अक्तूबर
सद्भावना एक्सप्रेस(14007/15/17) 17 से 26 अक्तूबर
जलियावाला बाग एक्सप्रेस(18104) 18 से 27 अक्तूबर
सद्भावना एक्सप्रेस(14018) 18 व 25 अक्तूबर
कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस(15668) 18 व 25 अक्तूबर
कोटा-पटना एक्सप्रेस(13238) 19 से 27 अक्तूबर
मरुधर एक्सप्रेस(14854) 19 से 26 अक्तूबर
डॉ. आंबेडकर नगर-कामाख्या एक्सप्रेस(19305) 19 अक्तूबर
इंदौर-पटना एक्सप्रेस(19321) 21 अक्तूबर।
सुल्तानपुर-प्रतापगढ़ होकर चलेंगी ये ट्रेनें
देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस(12370) 16 से 27 अक्तूबर
उपासना एक्सप्रेस (12328) 18, 21 व 25 अक्तूबर
बेगमपुरा एक्सप्रेस (12238) 16 से 19 एवं 27 अक्तूबर
चंडीगढ़-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस (22356) 16, 19, 23 व 26 अक्तूबर
कोटा-पटना एक्सप्रेस (13240) 16 से 25 अक्तूबर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed