{"_id":"63906a056ba03b797e3b6c32","slug":"diversion-because-of-beautification-of-rumi-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rumi Gate: रूमी गेट के सौंदर्यीकरण के लिए आज से डायवर्जन, छोटे वाहनों के लिए बगल से बनाया गया रैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rumi Gate: रूमी गेट के सौंदर्यीकरण के लिए आज से डायवर्जन, छोटे वाहनों के लिए बगल से बनाया गया रैंप
Wed, 07 Dec 2022 03:55 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 07 Dec 2022 03:55 PM IST
सार
लखनऊ की पहचान रहे रूमी गेट के चल रहे सौंदर्यीकरण के कार्य के चलते ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। छोटे वाहनों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
रूमी गेट।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूमी गेट के सौंदर्यीकरण के लिए बुधवार से डायवर्जन लागू कर दिया गया। इस दौरान भारी वाहनों को बंधा रोड पर डायवर्ट किया गया। वहीं छोटे वाहनों के लिए रैंप तैयार किया गया है। डीसीपी ट्रैफिक रईस अख्तर ने बताया कि छोटे वाहनों के लिए रूमी गेट के बगल से रैंप बनवाया गया है। वहीं से वाहन गुजरेंगे। इसकी मॉनिटरिंग के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
रोजाना गुजरते हैं हजारों वाहन
रूमी गेट से रोजाना हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में चौक, बालागंज होते हुए आने वाले वाहन हजरतगंज जाने के लिए रूमी गेट से जाने वाले मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में यह रास्ता बंद होने से बंधे पर न सिर्फ लोड बढ़ेगा, बल्कि घंटों ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
रूमी गेट पर बनी अवैध पार्किंग
रूमी गेट के दोनों तरफ अवैध पार्किंग बनी है। इसमें इमामबाड़ा आने वाले लोगों के वाहन तो खड़े होते ही हैं। बल्कि टैंपों, ई-रिक्शा, ऑटो, प्राइवेट बसें भी खड़ी होती है। यही नहीं यहां पर पार्किंग के लिए वसूली भी की जाती है।
विज्ञापन
बड़े वाहनों का आवागमन मार्ग
- चौक की तरफ से आने वाले बड़े वाहन रूमी गेट की तरफ से नहीं जा सकेंगे, ये वाहन रूमी गेट पुलिस चौकी चौराहा से सीधे नए पक्के पुल से दाहिने बंधा रोड होते हुए जा सकेंगे।
- डालीगंज की तरफ से चौक की तरफ जाने वाले बड़े वाहन रूमी गेट की तरफ नहीं जा सकेंगे, बल्कि ये वाहन टीले वाली मस्जिद से होते हुए नए पक्के पुल से होकर जा सकेंगे।
छोटे वाहनों का आवागमन मार्ग
- चौक की तरफ से आने वाले छोटे वाहन रूमी गेट के बगल बने रैंप-वे/वैकल्पिक मार्ग से होकर जा सकेंगे।
- डालीगंज की तरफ से आने वाले छोटे वाहन रूमी गेट के बगल बने रैंप के नीचे से होकर जा सकेंगे।