{"_id":"676efe83ad2bf933cd04a677","slug":"district-players-made-records-at-national-and-state-level-shravasti-news-c-104-1-srv1004-108535-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर जिले के खिलाड़ियों ने गढ़ा कीर्तिमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर जिले के खिलाड़ियों ने गढ़ा कीर्तिमान
Sun, 29 Dec 2024 04:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 29 Dec 2024 04:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता के तहत अयोध्या में राष्ट्रीय खो खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें जिले के दो खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर कीर्तिमान गढ़ा। वहीं जौनपुर में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता हुई। जिसमें जिले की छात्राओं ने तीसरा स्थान हासिल किया।
राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता के तहत अयोध्या में 21 से 24 दिसंबर तक खो खो अंडर-17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता हुई। जिसमें उत्तर प्रदेश ने महाराष्ट्र की टीम को पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया। जिला क्रीड़ाधिकारी शिवकुमार यादव ने बताया कि प्रदेश की टीम में जिले के दो खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें शामिल अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज के अरविंद कुमार यादव व कल्चू राम जन जातीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरसिया के अनिकेत कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई।
वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की प्रदेश स्तरीय महिला खो खो प्रतियोगिता का आयोजन जौनपुर के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। डीसी बालिका नीलम ने बताया कि 25 से 27 दिसंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में देवीपाटन मंडल का प्रतिनिधित्व जिले की छात्राओं ने किया। जिसमें छात्राओं ने लखनऊ की टीम को हरा कर तीसरा स्थान हासिल किया। इसमें कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हरिहरपुर रानी की संजना यादव, महिमा देवी, रिया, ममता शर्मा, सुमित्रा, लक्ष्मी देवी, अनु वर्मा, संगीता, नुजहत बानो, नायला बानो, सलोनी सोनी व सलोनी आदि शामिल रहीं।