{"_id":"59fc47a64f1c1bce408b458d","slug":"district-magistrate-submits-his-report-to-up-government-on-ntpc-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"NTPC हादसा: 31 पहुंची मरने वालों की संख्या, एयर एम्बुलेंस से दो और मरीजों को भेजा गया दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NTPC हादसा: 31 पहुंची मरने वालों की संख्या, एयर एम्बुलेंस से दो और मरीजों को भेजा गया दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:18 AM IST
विज्ञापन
एनटीपीसी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनटीपीसी के रायबरेली प्लांट में बुधवार को हुए हादसे में मरने वालों की संख्या शुक्रवार दोपहर तक 31 पहुंच गई। रायबरेली के जिला मजिस्ट्रेट द्वारा शासन को भेजी गई रिपोट में इसका खुलासा किया गया है।
विज्ञापन
इस रिपोर्ट के मुताबिक 50 लोगों का इलाज रायबरेली, लखनऊ और दिल्ली के अस्पतालों में चल रहा है।
वहीं हादसे के शिकार हुए दो और मरीजों को शुक्रवार दोपहर ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लखनऊ के सिविल हॉस्पिटल से अमौसी एयरपोर्ट तक पहुंचाया गया। वहां से एयर एम्बुलेंस के जरिए उन्हें दिल्ली भेजा गया।
विज्ञापन
घायलों के परिवारीजनों के विरोध के बाद शासन ने 80 प्रतिशत से ज्यादा जले हुए घायलों का ईलाज दिल्ली में कराने का फैसला किया है। इसी को देखते हुए आज दो मरीजों को दिल्ली भेज दिया गया।
विज्ञापन
इससे पहले गुरुवार को हादसे में घायल हुए एनटीपीसी के तीनों एजीएम को एयर एम्बुलेंस के जरिए दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल भेजा गया था।
गौरतलब है कि एनटीपीसी के बॉयलर में बुधवार को हुए विस्फोट की चपेट में 200 से ज्यादा लोग चपेट में आ गए थे। विस्फोट इतना तीव्र था कि करीब एक दर्जन लोगों की मौत तत्काल ही हो गई थी। विस्फोट में यूनिट के तीन एजीएम भी चपेट में आ गए थे।
ऊर्जा मंत्रालय और पीएम मोदी की तरफ से आर्थिक मदद का ऐलान हो चुका है। ऊर्जी मंत्री आरके सिंह ने जान गंवाने वालों के परिवारों को 20-20 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है।
वहीं गंभीर रुप से जख्मी लोगों को 10 लाख रुपए दिए जाएंगे और कम चोट वालों को दो लाख रुपए दिए जाएंगे। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए सहायता का ऐलान किया जा चुका है।