फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Distribution of ciploxin capsule is prohibited.

यूपी: प्रदेश भर में सिप्लाक्सिन कैप्सूल के वितरण पर पाबंदी, मिस ब्रांडिंग पाए जाने के बाद लगाई गई रोक

Fri, 08 Dec 2023 02:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 08 Dec 2023 02:23 PM IST
सार

यूपी में मिस ब्रांडिंग पाए जाने की वजह से सिप्लाक्सिन कैप्सूल के वितरण पर रोक लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि यह रूटीन प्रक्रिया के तहत किया गया है।

विज्ञापन
Distribution of ciploxin capsule is prohibited.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में सिप्लाक्सिन कैप्सूल के वितरण पर पाबंदी लगा दी गई है। इस कैप्सूल में आजमगढ में जांच के दौरान मिस ब्रांडिंग पाई गई है। इसके बाद सभी अस्पतालों से संबंधित कंपनी को दवा वापस मंगाने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में बड़ी मात्रा में सिप्लाक्सिन कैप्सूल की सप्लाई की गई थी। यह संक्रमण रोकने की दवा है। आजमगढ़ में जांच के दौरान पाया गया कि अस्पतालों में सप्लाई की गई सिप्लाक्सिन कैप्सूल में कमियां हैं। इसे मिस ब्रांडिंग की श्रेणी में माना गया है।
विज्ञापन


कंपनी ने कैप्सूल आपूर्ति के समय जिस तरह की लेबलिंग व लिखावट होने का दावा किया था, वह नहीं है। ऐेसे में पूरे प्रदेश में इसका वितरण रोक दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि इसकी गुणवत्ता में कोई कमी नहीं पाई गई है। मिस ब्रांडिंग होने पर कंपनी को वापस मंगाने के लिए कहा गया है। इसके वितरण पर रोक लगा दी गई है। यह रूटीन प्रक्रिया के तहत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed