फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Distressed by illness, a young man took his own life by consuming pesticide

Lucknow News: बीमारी से परेशान युवक ने कीटनाशक पीकर दी जान

Sun, 14 Jun 2026 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 14 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Distressed by illness, a young man took his own life by consuming pesticide
प्रतीकात्मक।
गुडंबा। बीमारी से परेशान 32 वर्षीय धीरज गुप्ता ने कीटनाशक पी लिया। इलाज के दौरान शनिवार को उनकी राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि धीरज मूलरूप से गोरखपुर के रसूलपुर गांव के निवासी थे। वह लोको पायलट पद के लिए चयनित हो चुके थे। उनका नवंबर में किडनी ट्रांसप्लांट असफल रहा था। लोको पायलट के मेडिकल परीक्षण में असफल होने से वह मानसिक रूप से काफी परेशान थे। बृहस्पतिवार शाम उन्होंने कीटनाशक पी लिया। धीरज के पिता कालिका प्रसाद गुप्ता और मां चिंतामणि पिछले छह माह से गुडंबा के टेढ़ी पुलिया क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर उनका इलाज करा रहे थे। इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता का बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed