{"_id":"610eee158ebc3e73422d449e","slug":"dispute-on-movie-i-am-shevaz-lucknow-news-lko5903765145","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आई एम शावेज’ फिल्म पर छिड़ा विवाद, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आई एम शावेज’ फिल्म पर छिड़ा विवाद, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। राजधानी में बन रही फिल्म ‘आई एम शावेज’ के ट्रेलर की लॉन्चिंग से ही इसका विरोध शुरू हो गया है। दरअसल फिल्म बना रहे प्रोड्यूसर शावेज हसन इसे अपने जीवन की सच्ची घटना पर आधारित बता रहे हैं। जबकि उन पर पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप है। शावेज व उनके परिवार पर दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा समेत अन्य मुकदमे विचाराधीन हैं। पिछले दिनों उन्होंने पत्नी को तीन तलाक देकर दूसरा निकाह कर लिया था। इस मामले में गोमतीनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शावेज को जेल भी भेजा था। ऐसे में ‘आई एम शावेज’ फिल्म पर उनकी पत्नी ने आपत्ति जताते हुए महिला थाने में शिकायत की है। पत्नी ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला है जिसमें उन्होंने कहा है कि शावेज उन्हें बदनाम करने व चरित्र हनन के इरादे से इस तरह की फिल्म बना रहे हैं। इसको लेकर वह अपने वकील के जरिए मानहानि के मुकदमे का लीगल नोटिस भेजेंगी।
सआदतगंज के रुस्तमनगर निवासी शावेज हसन एक फिल्म ‘आई एम शावेज’ बना रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास हैं। पिछले दिनों फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होते ही इस पर विवाद शुरू हो गया। शावेज की पहली पत्नी सदफ ने एक वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर डाला है। इसमें वह कह रही हैं कि ‘आई एम शावेज’ कोई सत्य घटना पर आधारित मूवी नहीं है। बल्कि सच्चाई को छिपाकर झूठ का सहारा लिया जा रहा है। समाज को गुमराह करने व मुझे बदनाम करने के लिए। इस मूवी में मेरा चरित्र खराब और खुद को लाचार बताया है जबकि शावेज के खिलाफ कोर्ट में कई मुकदमे विचाराधीन हैं। इसी बीच उन्होंने धोखे से मुझे तीन तलाक देकर दूसरा निकाह कर लिया। इस पर उन्हें जेल भेजा गया मगर पांच दिन बाद वह छूट गए।
मुझे बुरी तरह से पीटते थे शावेज : सदफ
वीडियो में सदफ कह रही हैं कि छह साल की शादी में मैंने बहुत कुछ झेला है। शावेज मुझे बुरी तरह से पीटते थे। मैं चाहती हूं कि जिस तरह मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई, उस तरफ से दोनों मासूम बेटियों की न हो। वीडियो में सदफ ने कहा- क्या मेरी बेटियों का ये कसूर है कि वो बेटे नहीं है। कोई शरीफ घर के मां-बाप या लड़का अपनी बहू-बेटियों को मूवी में इन्वॉल्व करता है, उन पर मूवी बनाता है क्या? सदफ ने कहा- मैं इन लोगों को सजा दिलाना चाहती हूं। मैं सब कुछ इस वीडियो में नहीं बता सकती। मेरे अंदर बहुत दर्द है। मुझे मीडिया के सामने नहीं आना था मगर मैं मजबूर हो गई हूं।
विज्ञापन
दहेज में मांगे एक करोड़ रुपये, कार व मकान
गोमतीनगर निवासी सदफ का निकाह सितंबर 2014 में सआदतगंज के रुस्तमनगर निवासी शावेज हसन से हुआ था। सदफ की दो बेटियां हैं। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में कार, एक करोड़ रुपये और गोमतीनगर इलाके में मकान की मांग को लेकर सदफ को परेशान करते थे। मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले सदफ का मानसिक व शारीरिक शोषण करते थे। आरोप है कि नौ अगस्त 2020 को सदफ को जमकर पीटने के बाद दोनों बेटियों संग घर से निकाल दिया गया। इसके बाद सदफ ने गोमतीनगर थाने में ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इसके बाद शावेज ने दारुल उलूम नदवातुल उलेमा के जरिए तलाक के पांच नोटिस भेजे। इसके बाद पांच मार्च को नदवा से जारी तलाकनामा डाक से सदफ के घर भेज दिया। सदफ ने नहीं लिया तो कुछ दिन बाद शावेज उसके घर पहुंचा और तलाक, तलाक, तलाक बोलकर चला गया। फिर उसने दूसरा निकाह कर लिया। इसकी जानकारी होने पर सदफ ने गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इस पर पुलिस ने शावेज को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया। पांच दिन बाद शावेज जमानत पर छूटा था।
शावेज बोले- सारे आरोप बेबुनियाद
लखनऊ। शावेज हसन का कहना है कि वो जो मूवी बना रहे हैं, उसका सदफ से कोई लेना-देना नहीं है। मूवी सदफ पर नहीं बनाई जा रही है और न ही इसमें किसी का कोई चरित्र हनन किया जा रहा है। ये आरोप बेबुनियाद हैं। तीन तलाक को लेकर शावेज का कहना है कि शिया कम्युनिटी में इसका कोई प्रावधान ही नहीं है। उन्होंने सदफ को तीन तलाक नहीं दिया है और न ही नदवा से कोई नोटिस भेजा था। बल्कि कानूनी नोटिस भेजा था, जिसका नदवा से अनुवाद कराया था।