फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dispute after throwing ink on aam adami party's MLA

आप विधायक पर स्याही फेंकने के बाद हंगामा

Tue, 12 Jan 2021 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
dispute after throwing ink on aam adami party's MLA
रायबरेली/अमेठी। सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में रुके आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती पर सोमवार को एक युवक ने स्याही फेंक दी। इससे गुस्साए आप विधायक और कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। एमएलए ने मुुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के साथ ही सदर कोतवाल को वर्दी उतरवाने की धमकी दी और गालीगलौज किया। स्याही फेंकने वाला युवक फरार हो गया।
विज्ञापन

इस बीच अमेठी पुलिस यहां पहुंची और विधायक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। पुलिस ने उन्हें सुल्तानपुर की अदालत में पेश किया। स्पेशल जज एमपी/एमएलए पीके जयंत ने दोनों पक्षों की सुनवाई करने के बाद देर शाम पूर्व मंत्री की क्रिमिनल हिस्ट्री व जमानत अर्जी पर रिपोर्ट तलब करने का आदेश देते हुए सुनवाई के लिए 13 जनवरी की तिथि नियत कर दी है। अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने पूर्व मंत्री को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। रायबरेली की सदर कोतवाली में भी आप विधायक और 15-20 कार्यकर्ताओं पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती यहां शहर के कैनाल रोड स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में रुके थे। जिला में पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर उनका कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र में मीटिंग करने का कार्यक्रम था। इसी बीच अमेठी जिले के जगदीशपुर पुलिस ने स्थानीय शहर पुलिस को जानकारी दी कि एमएलए के खिलाफ अमेठी जिले के जगदीशपुर थाने में गलत बयान देकर अफवाह फैलाने का मामला दर्ज था। इस मामले में समाज में नफरत फैलाने वाला भाषण देने की धारा 153-ए आईपीसी की बढ़ोतरी की गई है। इसलिए एमएलए को गेस्ट हाउस में ही रोके रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाल अतुल सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे तो एमएलए ने कार्यकर्ताओं के साथ हंगामा शुरू कर दिया। विरोध करने पर एमएलए ने मुख्यमंत्री व प्रदेश सरकार के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया। सदर कोतवाल को उन्होंने वर्दी उतरवाने की धमकी दी। नायब तहसीलदार ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आप विधायक और कार्यकर्ताओं ने उनके साथ गालीगलौज की।
इसी बीच एक युवक ने आप विधायक पर स्याही फेंक दी जिससे अफरातफरी मच गई। इसकी जानकारी मिलते ही सीओ सदर डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराने का प्रयास किया। एमएलए और कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। स्याही फेंकने वाला युवक फरार हो गया। इसी बीच अमेठी जिले के जगदीशपुर थानेदार टीम के साथ पहुंचे और आप विधायक को गिरफ्तार करके अपने साथ ले गए। कोतवाल अतुल सिंह की तहरीर पर यहां पर भी आप विधायक और 15-20 कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
आप विधायक और कार्यकर्ताओं ने काफी देर तक गेस्ट हाउस के बाहर हंगामा और प्रदर्शन किया। आप विधायक पुलिस के साथ ही सीएम पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते रहे। सदर कोतवाल उन्हें समझाते रहे लेकिन आप विधायक नहीं माने। इससे एक घंटे तक तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
पूर्व मंत्री को गिरफ्तार कर अमेठी पुलिस रायबरेली से निकली तो बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी उनके पीछे चल पड़े। हालांकि बाद में पुलिस ने कार्यकर्ताओं को चकमा देने के लिए कुछ गाड़ियां फुरसतगंज थाने में रोक दीं और जिस वाहन में पूर्व मंत्री थे उसे लेकर जायस आ गए। कार्यकर्ता फुरसतगंज थाने के सामने डटे रहे इसी बीच जायस पुलिस ने लिखा-पढ़ी पूरी कर चिकित्सीय परीक्षण कराया और उन्हें लेकर सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गई।
आम आदमी पार्टी के जिला प्रभारी हितेंद्र सिंह, संयोजक शिव प्रसाद कश्यप व मीडिया प्रभारी आवेश हनफी ने पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी को तानाशाही करार दिया है। नेताओं का कहना था कि सरकार को केस दर्ज कर पूर्व मंत्री को गिरफ्तार कराने के बजाय सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था दुरुस्त करने पर ध्यान देना चाहिए। कहा कि सरकार की दमनकारी नीति से वे डरने वाले नहीं हैं।

रायबरेली के सीओ सदर डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि सदर कोतवाल अतुल सिंह की तहरीर पर आप विधायक सोमनाथ भारती और 15-20 कार्यकर्ताओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। मुख्यमंत्री और पुलिस के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के मामले में आप विधायक और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई होगी। आप विधायक पर स्याही फेंकने वाले युवक पर भी कार्रवाई की जाएगी। अमेठी जिले के जगदीशपुर थाने में दर्ज मामले में अमेठी पुलिस ने एमएलए को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed