फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dismissed constable becomes fake inspector, arrested

Lucknow News: बर्खास्त सिपाही बना फर्जी दरोगा, गिरफ्तार

Sun, 16 Mar 2025 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 16 Mar 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Dismissed constable becomes fake inspector, arrested
बर्खास्त सिपाही बना फर्जी दरोगा, गिरफ्तार
लखनऊ। बीबीडी इलाके में दरोगा की वर्दी में घूम रहे बर्खास्त सिपाही कानपुर देहात में देवरहट के पुरवा गांव निवासी रमाकांत यादव को बाराबंकी में अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर धर्मराज उपाध्याय ने पकड़ लिया। बीबीडी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर धर्मराज के मुताबिक बृहस्पतिवार को वह सरकारी काम से लखनऊ आ रहे थे। बीबीडी में सीएमएस के पास दरोगा की वर्दी पहने रमाकांत यादव खड़ा दिखाई दिया। धर्मराज ने जब रमाकांत से बातचीत की तो उन्हें कुछ संदेह हुआ और बीबीडी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस रमाकांत को थाने ले गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पुलिस विभाग में कुछ गड़बड़ी कर भर्ती हुआ था। कुछ साल नौकरी भी की। संदेह होने पर विभाग ने छानबीन की तो उसकी गड़बड़ी सामने आ गई और उसे बर्खास्त कर दिया गया। इस पर वह दरोगा की वर्दी पहन कर लोगों पर रौब गांठने लगा। इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह के मुताबिक आरोपी से सिपाही होने के कुछ दस्तावेज मांगे तो वह भी दिखा नहीं सका। आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed